इंदौर के मल्हारगंज में एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके मकान मालिक के खिलाफ रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी ने कैफे में मिलने के बहाने बुलाया और रेप किया। इसके बाद उसने कई बार ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। परेशान होकर उसने पति को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसने पति के साथ थाने जाकर केस दर्ज कराया।
मल्हारगंज पुलिस ने 26 साल की एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर सतीश के खिलाफ रेप और ब्लैकमेंलिग का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसका मकान मालिक है। पीड़िता ने बताया कि वह 8 साल से सतीश के मकान में रह रही है।
मकान मालिक घूरकर देखता था। लेकिन कभी पति या अन्य किसी से उसकी हरकत को लेकर जानकारी नहीं दी। कुछ दिन पहले सतीश ने बाथ रूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। उसने एक दिन मोबाइल पर कॉल किया और कहा कि कुछ बात करनी है। मिलने आ जाओ।
इनकार करने पर कहने लगा कि उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने बताया कि बार-बार कॉल करने से वह डर कर 1 अप्रैल 2024 को बड़े गणपति के सेल्फी कैफे के पास मिलने पहुंची। यहां कैफे में सतीश उसे ऊपर ले गया।
यहां तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। सतीश ने पीड़िता को उसका एक वीडियो दिखाया और कहा कि इसे वायरल कर देगा। इसके बाद कहने लगा कि जैसा कहता हूं। वैसा करो। इसके बाद सतीश ने जबरदस्ती की। रेप करने के बाद उसने फिर से कहा कि यहां का एक और वीडियो बनाया है। अगर आगे से बुलाने पर नहीं आई तो उसे भी वायरल कर देगा।
पति जब घर नहीं होते तो सतीश रूम में आने लगा। जबरदस्ती की कोशिश करता। बदनामी के डर से किसी को यह बात नहीं बताई। कुछ दिन पहले मन काफी दुखी था तो पति को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने हिम्मत कर पुलिस के पास जाने की बात कही।