इंदौर में कार पर स्टंट कर रहे युवक गिरफ्तार: वायरल वीडियो के बाद भंवरकुआं पुलिस की कार्रवाई, पकड़े जाने पर मांगी माफी; 1.77 लाख चोरी करने वाला पूर्व कर्मचारी भी दबोचा गया

इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने बुधवार को वायरल वीडियो के आधार पर कारवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कार से स्टंट कर रहा था।

टीआई संतोष दूधी के मुताबिक बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल होते देखा। वीडियो में कार नंबर MP13ZT7596 का ड्रायवर और उसका दोस्त भंवरकुआं क्षेत्र में कार से स्टंट करते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।इससे आम लोगों के जीवन के लिए घातक स्थिति निर्मित की जा रही थी। भवरकुआं पुलिस ने इस मामले में कारवाई की है। जिसमें कार मालिक प्रतीक पुत्र मनोज निहाले निवासी भोलाराम इंदौर व अन्य साथियों को पकड़ा है।

देखिए स्टंट की तस्वीरें…

इस तरह कार में स्टंट कर रहे थे युवक।

गिरफ्तार करने के बाद माफी मांगने लगा।

रुपए चुराने वाला नौकर पकड़ाया

विजयनगर पुलिस ने एक दीपक काले निवासी पुष्प विहार एक्सटेंशन की शिकायत पर चोरी के मामले में एफआईआर की थी। इस मामले में उनके पूर्व कर्मचारी संजय पुत्र राधेश्याम बड़ोदिया निवासी शांति नगर को पकड़ा है। आरोपी के पास से 1 लाखा 77 हजार रुपए जब्त किए गए। नौकरी से निकाले जाने से नाराज होकर संजय ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *