लोहगढ़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: ‘मेरे सामने चेतन ने केतन को धक्का दिया, बोला- तुझे भी फेंक दूंगा’, चश्मदीद ने सुनाया आंखों देखा हाल; सिया के इशारे और 12 टीबी डेटा से जांच में अहम सुराग

पुणे स्थित लोहगढ़ किले के केतन अग्रवाल हत्याकांड में चार्जशीट के बाद अब एक और खुलासा हुआ है. इस मामले में चश्मदीद सामने आया है, जिसके बयान सुनकर हर कोई सन्न है. चश्मदीद ने दावा किया है कि सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को लोहगढ़ की खाई में धकेला था. जब मीडिया में खबरें देखी तो गवाह ने चुप्पी तोड़ी थी.

चश्मदीद ने बताया कि हत्या के बाद चेतन ने मुझे में भी खाई में फेंकने की धमकी दी थी.बताया दें कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस के सामने दावा किया है कि उसने केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले से खाई में धकेलते हुए देखा है. गवाह ने 23 जून को अपना बयान दर्ज कराया था.

चेतन चौधरी ने मुझे कहा- तुझे भी फेंक दूंगा

चश्मदीद ने दावा किया कि घटना के बाद आरोपी चेतन चौधरी ने चश्मदीद को धमकाते हुए कहा था कि तू चुप रह, वरना तुझे भी किले से नीचे फेंक दूंगा. जांच में सामने आया है कि गवाह बुरी तरह डर गया था, इसलिए शुरुआत में उसने किसी को कुछ नहीं बताया. बाद में मीडिया के जरिए खबर देखने के बाद उसने खुद पुलिस से संपर्क किया था.

भयंकर गर्मी में चेतन ने पहनी थी हुडी, इस वजह से चेहरा रहा याद

चश्मदीद ने अपने बयान में ये भी बताया है कि भयंकर गर्मी होने के बावजूद चेतन ने ‘हुडी’ पहन रखी थी, जिसकी वजह से उसका चेहरा याद रह गया. किला चढ़ते वक्त एक अन्य व्यक्ति ने भी चेतन से पूछा था कि इतनी गर्मी में हुडी क्यों पहनी हुई है?

केतन के पैर में चेतन ने मारी थी लात

गवाह का दावा है कि किले पर सिया ने चेतन की तरफ इशारा किया, जिसके तुरंत बाद चेतन ने केतन के पैर पर जोरदार लात मारी और उसे नीचे गिरा दिया.

सबूत मिटाने के लिए सिया ने तोड़ दिया था अपना मोबाइल

बता दें कि इस मामले में पुलिस के हाथ भारी-भरकम तकनीकी सबूत लगे हैं. इनमें 12 टीबी डेटा, 6 मोबाइल, 9 पेनड्राइव, बैकअप और कॉल रिकॉर्ड्स शामिल हैं, जिनकी जांच चल रही है. सोशल मीडिया और डिलीट की गई चैट्स की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों द्वारा हटाया गया कुछ अहम डेटा रिकवर कर लिया गया है. जांच में यह भी सामने आया है कि आईफोन से डेटा और चैट को हमेशा के लिए यानी परमानेंटली डिलीट करने का तरीका इंटरनेट पर सर्च किया गया था. जांच में पता चला है कि सबूत मिटाने के इरादे से सिया ने घर में छिपाकर रखा अपना दूसरा मोबाइल भी तोड़ दिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तोड़े गए मोबाइल के बैकअप डेटा से कई महत्वपूर्ण जानकारियां और सबूत हाथ लगे हैं.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल अपने जन्मदिन के बहाने से केतन को लोहगढ़ किला ले गई और वहीं से अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर धक्का देकर मार दिया. बताया जा रहा है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *