करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का बड़ा खुलासा, बहू शालू गिरफ्तार; कॉल डिटेल और CCTV से खुली ₹6 लाख की साजिश की परतें

कानपुर।शहर के चर्चित और प्रतिष्ठित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनकी बहू शालू मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद और जायदाद से जुड़ी रंजिश मुख्य वजह बनकर सामने आई है।हत्या  के बाद शालू ससुर की मौत पर फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दी थीं। शुरुआत में पुलिस को लगा कि बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज , मोबाइल संपर्क और पूछताछ के बाद पुलिस को परिवार के अंदर साजिश का शक हुआ।

साजिश का पर्दाफाश: पुलिस की सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तथा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की गहनता से जांच की। इसके बाद हत्या की पूरी साजिश में बहू शालू की संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले।पुलिस के मुताबिक, विनीत का पुराना नौकर विशाल अपने साथी राजकिशोर के साथ डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में दाखिल हुआ था। परिवार के पार्टी के लिए बाहर जाने के करीब 10 मिनट बाद दोनों अंदर पहुंचे और विनीत के लौटने का इंतजार किया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने करीब सवा घंटे तक घर में छिपकर इंतजार किया।विनीत की हत्या के लिए ₹6 लाख तय किए गए थे। इसमें

पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद: शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहा आपसी विवाद और संपत्ति का मसला इस वारदात की वजह बना।

अन्य आरोपियों की तलाश: पुलिस इस मामले में शालू के साथ शामिल अन्य संदिग्धों और मददगारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या में शामिल पूरी कड़ी को सामने लाया जा सके।पुलिस प्रशासन का कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।पुलिस ने शालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं विशाल और राजकिशोर पर हत्या को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी, कॉल डिटेल और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। हालांकि, पुलिस के आरोपों की अंतिम पुष्टि अदालत में होनी बाकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *