खाचरोद सहकारी बैंक में रहस्यमयी चोरी: 85 लाख कैश छोड़ा, डेटा से भरा CPU लेकर फरार; उज्जैन पुलिस को अंदरूनी साजिश का शक

उज्जैन के पास खाचरोद स्थित सहकारी बैंक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां चोर ताला तोड़कर बैंक में दाखिल हुए। वे बैंक का डेटा भरा कम्प्यूटर का सीपीयू चोरी कर ले गए। लेकिन, लाकर में रखे करीब 85 लाख रुपए को छुआ तक नहीं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

खाचरौद के गल्ला मंडी के सामने स्थित जिला सहकारी बैंक का स्टाफ पहुंचा तो बैंक का ताला टूटा मिला। पता चला कि बैंक का चैनल तोड़कर घुसे चोरों ने न सिर्फ सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए, बल्कि कम्प्यूटर सिस्टम से जुड़े तार भी क्षतिग्रस्त कर दिए।

सबसे अहम बात यह रही कि चोरों ने लाकर में करीब 85 लाख रुपए होने के बावजूद उसी छुआ तक नहीं ओर बैंक डाटा से लोड सीपीयू ले उड़े। घटना का पता चलते ही उसकी सूचना पर अधिकारी और पुलिस पहुंची।

पुलिस को बैंक का ताला टूटा मिला, लेकिन अंदर का मंजर आम चोरी की घटनाओं से बिल्कुल अलग था। यहां लाकर सैफ मिला, लेकिन सीसीटीवी कैमरे टूटे ओर कम्प्यूटर के तार कटे मिले। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं मिला क्योंकि कैमरों का डीवीआर भी चोरी हो गया है।

शंका के घेरे में स्टॉफ

मामले में एसआई ईश्वर जोशी ने बताया कि घटना बेहद संदिग्ध है। बैंक लॉकर में करीब 85 लाख रुपए थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर केवल डिजिटल सिस्टम से छेड़छाड़ की गई है। इससे किसी सुनियोजित साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

चपरासी ने बताया वह रविवार को अवकाश होने के बावजूद बैंक आया था और शाम करीब 6 बजे ताला लगाकर गया था। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे कैमरों के फुटेज की मदद से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *