Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292
विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा गिरने से दोनों इलाकों के बीच संपर्क लगभग बाधित हो गया है. इस घटना के बाद रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए

पुल पर टिका स्लैब पूरी तरह गंगा नदी में समा गया.
बिहार के भागलपुर में रविवार (4 मई) देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में समा गया. गनीमत यह रही कि वहां कोई वाहन या लोग मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक पुल से टकरा गया और और उस पर टिका स्लैब पूरी तरह गंगा नदी में समा गया. रात करीब 12:35 बजे पिलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ. हादसे की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया.
लोगों को बाहर निकालते ही ढह गया पुल
स्थानीय अधिकारी पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया गया. जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया ठीक 15 मिनट के अंदर एक स्लैब गंगा नदी में गिर गया. राहत की बात यह रही कि उस स्लैब पर कोई गाड़ी नहीं थी. फिलहाल नवगछिया और भागलपुर की तरफ से सील कर दिया गया है
#WATCH भागलपुर, बिहार: DM नवल किशोर चौधरी ने कहा, "रात के करीब 12:35 के आसपास पीलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ। हमारे स्थानीय अधिकारी और SHO के सूझ-बूझ से लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया ठीक 15 मिनट के अंदर एक स्लैब गंगा नदी में गिर… https://t.co/908sbydnas pic.twitter.com/18VW7HMLNI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
प्रशासन ने शुरू की जांच
फिलहाल पुल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद एक बार फिर पुलों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया, “भागलपुर और नवगछिया की तरफ से पुल को सील कर दिया गया है. आवागमन बंद कर दिया गया है. रात्रि में हम वैकल्पिक रास्ते को शुरू नहीं कर सकते हैं. जिनको भी भागलपुर आना हो वे मुंगेर की तरफ से आ जा सकते हैं. हम वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढ रहे हैं.

विक्रमशिला पुल.
पुल से गुजरते हैं रोजाना 1 लाख से अधिक लोग
विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. बिहार की लाइफलाइन माने जाने वाले इस पुल के ढहने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस पुल के प्रभावित होने से दोनों इलाकों के बीच संपर्क लगभग बाधित हो गया है. रोजाना एक लाख से अधिक लोग इस पुल से गुजरते हैं, जिससे अब आवागमन पर बड़ा असर पड़ा है.