राइड के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव? Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, भ्रामक विज्ञापनों और ‘डार्क पैटर्न’ पर ₹10 लाख जुर्माना; Ola-Uber की जांच जारी

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Rapido चलाने वाली कंपनी Roppen Transportation Services Pvt. Ltd. पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई भ्रामक विज्ञापनों, अनुचित व्यापार प्रथाओं, अनुचित कॉन्ट्रैक्ट और ऐप में ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल को लेकर की गई है।

CCPA के मुताबिक, Rapido के ऐप पर यूजर्स को राइड कन्फर्म होने से पहले ज्यादा रकम देने के लिए प्रेरित किया जाता था। जांच में “Higher the price, higher the chance of getting a ride” जैसे संदेशों का भी उल्लेख किया गया। प्राधिकरण ने इसे ‘Confirm Shaming’ और ऐप के इंटरफेस को ‘Interface Interference’ माना।

CCPA ने Rapido को ऐसे भ्रामक प्रॉम्प्ट और डिजाइन बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही, कंपनी से आदेश मिलने के 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। वहीं Uber और Ola से जुड़ी ऐसी ही प्रथाओं की CCPA की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *