राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत 4 की जमानत खारिज, सोनम की बेल रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

शिलांग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। वहीं मेघालय सरकार ने आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में 12 मई को सुनवाई होगी।

राज कुशवाह समेत 4 आरोपियों को राहत नहीं

शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया।

राज के अलावा इस मामले में आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी अदालत ने निरस्त कर दीं। हालांकि कोर्ट ने किन आधारों पर याचिकाएं खारिज कीं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आदेश जारी हो चुका है, लेकिन कॉपी मिलना बाकी है।

सोनम की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई

मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी चुनौती का सामना कर रही है। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बेल निरस्त करने की मांग की है। सरकार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रायल को देखते हुए जमानत रद्द की जानी चाहिए।

डिप्टी CM बोले- जांच में कोई चूक नहीं

पुलिस जांच पर उठ रहे सवालों को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि जांच एजेंसियों और एसआईटी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्षम और सुसज्जित है तथा जांच में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि अदालतों में जमानत को लेकर अलग-अलग स्तर पर फैसले होते रहते हैं, लेकिन इससे पुलिस जांच पर सवाल नहीं उठाए जा सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *