ग्रेटर नोएडा में सनसनी: रात को नूडल्स खाकर सोया परिवार, सुबह माता-पिता समेत 3 बच्चों की मौत; घर से मिले 5 शव, फूड पॉइजनिंग की आशंका में पुलिस और फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसमें माता-पिता और तीन बच्चे शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हैं. घर के आसपास गांव वालों की भीड़ जमा हो गई है. पृथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

नोएडा पुलिस ने क्या बताया?

नोएडा पुलिस ने बताया, ’17 अक्टूबर को रबूपुरा पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि नगला श्री पदम गांव में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है. मृतकों में 37 साल के महेश, 35 साल की ललिता, 11 साल के लड्डू, 7 साल की मिष्टी और 3 साल का साक्षात शामिल है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीनियर अधिकारी, एम्बुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. एक फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है. शवों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

प्रथम दृष्टया, यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. स्थानीय निवासियों और मृतक महेश की मां के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने पिछली रात नूडल्स खाए थे. मौत के सटीक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *