शामली धर्मांतरण विवाद: महिला जिम ट्रेनर पर करोड़पति कारोबारी के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम बनाने, निकाह कराने और नाम बदलवाने का आरोप; 3 मौलवियों समेत 10 पर FIR


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

यूपी के शामली में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां के करोड़पति दवा कारोबारी के इकलौते बेटे को महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी (25) ने प्यार के जाल में फंसाया। फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में निकाह कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक का नाम बदलकर रहमान रख दिया। उसकी दाढ़ी बढ़वा दी। वह टोपी पहनकर दुकान पर बैठने लगा। यह देखकर हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू किया और जिम ट्रेनर के घर धरना देने की धमकी दी।

इसके बाद कारोबारी ने शनिवार देर शाम जिम ट्रेनर, उसके परिवार के 6 सदस्यों और 3 मौलवियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अवैध वसूली की FIR दर्ज कराई। पिता के मुताबिक, फर्जी निकाहनामा तैयार कर पूरे परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। मुस्लिम न बनने पर हत्या की धमकी दी गई।पुलिस ने जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। थाने में चांदनी कुरैशी बुर्के में नजर आई। मामला शहर के दयानंद नगर और कुरैशी बस्ती से जुड़ा है।चादनी ‘कुरैशी प्लस’ जिम में ट्रेनर है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।चांदनी की आयुष से मुलाकात जिम में हुई थी। यहीं से दोनों करीब आए थे।

दयानंद नगर के रहने वाले देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। बेटी की शादी नोएडा में हुई है। बेटा आयुष बी-फार्मा करके मेडिकल स्टोर चलाता है। पुलिस के मुताबिक, इस कहानी की शुरुआत 5 साल पहले हुई थी। उस वक्त आयुष ने ‘कुरैशी प्लस’ जिम जाना शुरू किया था।

कुरैशी बस्ती की रहने वाली चांदनी उसकी जिम ट्रेनर है। उसने आयुष को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 4 साल पहले चोरी-छिपे आयुष से निकाहनामा पढ़वाया। 6 महीने पहले से आयुष अपना लुक बदलने लगा। पहले दाढ़ी बढ़ाई, फिर मस्जिद जाने लगा।उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। इसमें वह मस्जिद में नमाज पढ़ते नजर आ रहा। मेडिकल स्टोर का भी एक फोटो आया है, जिसमें वह टोपी और कुर्ता-पायजाम पहने दिखाई दे रहा है।

शामली के सदर कोतवाली में पुलिस हिरासत में चांदनी कुरैशी बुर्के में नजर आई।

महंत ने वीडियो जारी किया, तब मामला सामने आया

मामला तब सामने आया, जब 4 जून को मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया- भारत मेडिकल स्टोर के मालिक के इकलौते बेटे को चांदनी कुरैशी ने फंसा लिया है। दबाव में आकर पूरे परिवार ने धर्म बदल लिया है।मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया, जिम ट्रेनर के घर पर धरने की धमकी देने लगे। शनिवार को आयुष के पिता देवराज मलिक ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

शामली पुलिस ने चांदनी कुरैशी के पिता इस्लाम कुरैशी को भी हिरासत में लिया है।

पिता बोले- मैं हिंदू ही हूं, बेटे को मुस्लिम बनाया गया

कारोबारी देवराज मलिक ने से बताया कि बेटे आयुष का धर्मांतरण जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी और उसके परिवार के सदस्यों ने कराया है। वे लोग 5 साल से बेटे से रुपए ऐंठ रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सब साजिश के तहत हुआ। इसमें आजाद चौक स्थित कादियां मस्जिद के पास निवासी मुनव्वर मौलवी और 2 अन्य अज्ञात मौलवी भी शामिल हैं।

इन सभी ने मिलकर बेटे पर मानसिक दबाव बनाया। उसे मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया। हमें जब पता चला, तो हमने इसका विरोध किया। मैं और मेरी पत्नी हिंदू धर्म में ही हैं। हम सुबह-शाम हनुमान मंदिर पूजा करने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *