पद्म भूषण पं. अजय चक्रवर्ती जी की होनहार शिष्या और युवा गायिका सृष्टि जगताप अपने सुरों और भावनाओं के साथ लेकर आ रही हैं ‘दिल से दिल तक’ — एक ऐसी संगीतमय शाम, जो सीधे दिल को छूने का वादा करती है।सृष्टि का यह कार्यक्रम संगीत में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने का प्रयास है। ऐसे प्रतिभावान युवा कलाकार, जो अपनी अलग सोच और प्रस्तुति के माध्यम से संगीत बैठक को नए अंदाज़ में पेश कर रहे हैं, उन्हें मंच और श्रोताओं का साथ मिलना बेहद जरूरी है।

‘दिल से दिल तक’ का आयोजन शनिवार, 26 सितंबर को शाम 7:30 बजे आनंद मोहन माथुर सभागृह में किया जाएगा। यह कार्यक्रम आमंत्रित अतिथियों के लिए आयोजित है।

सृष्टि के साथ मंच पर संगीतकारों की शानदार टीम—
🎵 संतूर — मंगेश जगताप
🎵 बांसुरी — विशाल पाठक
🎵 तबला — विशाल वाघेला
🎵 हारमोनियम / की-बोर्ड — ओंकार अग्निहोत्री
🎵 गिटार — पुनीत लोटिया
🎵 हैंडसोनिक — मृणांक कोगे
🎵 बेस गिटार — आयुष वर्मा
‘दिल से दिल तक’ — एक शाम, जहाँ सुर सिर्फ सुनाई नहीं देंगे… महसूस भी होंगे।