
आज मध्य प्रदेश में नितिन नवीन संग मोहन-हेमंत करेंगे सेवा और संकल्प के ‘मोदी मॉडल’ का यशोगान…
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर 2026 को अपने जीवन के 76 साल पूरा कर लेंगे। और देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता इस दिन को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाकर मोदी के प्रति अपने प्रेम और समर्पण का इजहार करेंगे। नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक आयोजित जल, जन सेवा संकल्प यात्रा इस दिन का मुख्य आकर्षण रहेगी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक मोदी की यात्रा भाजपा के हर कार्यकर्ता की नजरों में सेवा और समर्पण की श्रेष्ठतम मिसाल है। और इस दिन विकसित भारत के सपने की पूर्ति के लिए पूरे देश में दीपों की रोशनी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना भाजपा का हर कार्यकर्ता करेगा।
मध्य प्रदेश के लिए यह दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार मध्य प्रदेश आकर सेवा-संकल्प अभियान को ऐतिहासिक बनाएंगे। नितिन-नवीन, इंदौर और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश में 58 लाख दीपक जलाकर नरेंद्र मोदी के जीवन के हमेशा रोशन रहने की कामना की जाएगी। सबसे ज्यादा दीपक महाकाल की नगरी में क्षिप्रा के तट पर रोशन होंगे। यहाँ नितिन नवीन संग मोहन-हेमंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प मॉडल का यशोगान करेंगे।
भाजपा का फोकस इसी बात पर है कि कार्यकर्ता प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं । 2001 में गुजरात से शुरू हुई सेवा-यात्रा से राष्ट्र नेतृत्व तक अपने गौरवपूर्ण सफर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखने का समय संदेश दिया है।
भाजपा नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को राष्ट्रहित, जनकल्याण, सेवा, समर्पण एवं सुशासन की प्रेरणादायी यात्रा मानती है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों का व्यापक प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री की सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सामूहिक प्रयास के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ को ऐतिहासिक बनाना है। नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और सेवा-यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। युवा कार्यकर्ता प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेंगे। शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में ‘सेवा संकषप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की इस सेवा यात्रा से जन-जन को परिचित कराने और सेवा के संस्कार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सुशासन और जनभागीदारी का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
यानी 17 सितम्बर का दिन पूरे देश और मध्य प्रदेश में मोदीमय रहने वाला है। मध्य प्रदेश प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सम्पत्तियों की निशुल्क रजिस्ट्री की शुरुआत कर इस दिन को खास बनाने वाली है। तो बेहतर है कि सेवा और संकल्प को पूरा देश मन से अपनाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शतायु हों, स्वस्थ रहें और सच्चे मन से राष्ट्रहित में अपना योगदान देते रहें…।

कौशल किशोर चतुर्वेदी
कौशल किशोर चतुर्वेदी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पिछले ढ़ाई दशक से सक्रिय हैं। पांच पुस्तकों व्यंग्य संग्रह “मोटे पतरे सबई तो बिकाऊ हैं”, पुस्तक “द बिगेस्ट अचीवर शिवराज”, ” सबका कमल” और काव्य संग्रह “जीवन राग” के लेखक हैं। वहीं काव्य संग्रह “अष्टछाप के अर्वाचीन कवि” में एक कवि के रूप में शामिल हैं। इन्होंने स्तंभकार के बतौर अपनी विशेष पहचान बनाई है।वर्तमान में भोपाल और इंदौर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र “एलएन स्टार” में कार्यकारी संपादक हैं। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एसीएन भारत न्यूज चैनल में स्टेट हेड, स्वराज एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में मध्यप्रदेश संवाददाता, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ में संवाददाता रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में राजनैतिक एवं प्रशासनिक संवाददाता, भास्कर में प्रशासनिक संवाददाता, दैनिक जागरण में संवाददाता, लोकमत समाचार में इंदौर ब्यूरो चीफ दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नई दुनिया, नवभारत, चौथा संसार सहित अन्य अखबारों के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं।