आज का पञ्चाङ्ग

🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, २५ मई २०२६🌻

*सूर्योदय: 🌅 ०५:४२*
*सूर्यास्त: 🌄 १९:०६*
*चन्द्रोदय: 🌝 १४:०१*
*चन्द्रास्त: 🌜 २६:१५+*
*अयन 🌖 उत्तरायण*
*ऋतु: ☀️ग्रीष्म*
*शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७*
*मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 दशमी (२९:१०+ से एकादशी)*
*नक्षत्र 👉 उत्तरा फाल्गुनी (२८:०८+ से हस्त)*
*योग 👉 वज्र (२७:१५+ से सिद्धि)*
*प्रथम करण 👉 तैतिल (१६:२३ तक)*
*द्वितीय करण 👉 गर (२८:३०+ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 वृषभ*
*चंद्र 🌟 कन्या*
*मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व , मार्गी)*
*गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु 🌟 कुम्भ*
*केतु 🌟 सिंह*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५१*
*अमृत काल 👉 २०:३३ से २२:१४*
*रवि योग 👉 अहोरात्र*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:३८ से १५:३१*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०४ से १९:२६*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०७ से २०:०९*
*निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४५+*
*ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१७+ से २९:००+*
*राहुकाल 👉 ०७:२३ से ०९:०३*
*गुलिक काल 👉 १४:०५ से १५:४५*
*यमगण्ड 👉 १०:४४ से १२:२४*
*दुर्मुहूर्त 👉 १२:५१ से १३:४४*
*वर्ज्य 👉 १०:२६ से १२:०७*
*आडल योग 👉 १५:४४ से २८:०८+*
*विडाल योग 👉 ०५:४२ से १५:४४*
*होमाहुति 👉 शनि (२५:४४+ से शुक्र, २८:०८+ से शनि)*
*दिशा शूल 👉 पूर्व*
*नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२८:०८+ से तक)*
*राहु काल वास 👉 उत्तर-पश्चिम*
*अग्निवास 👉 आकाश (२९:१०+ से पाताल)*
*चन्द्रवास 👉 पूर्व (०९:०७ से दक्षिण)*
*शिववास 👉 सभा में (२९:१०+ से क्रीड़ा में)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – अमृत २ – काल*
*३ – शुभ ४ – रोग*
*५ – उद्वेग ६ – चर*
*७ – लाभ ८ – अमृत*
*॥ रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – चर २ – रोग*
*३ – काल ४ – लाभ*
*५ – उद्वेग ६ – शुभ*
*७ – अमृत ८ – चर*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*(उत्तर) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अधिक ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, पुरुषोत्तम मास का १०वां दिवस, गंगा दशहरा आदि*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज २८:०८+ तक जन्मे शिशुओं के नाम उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मोटे, टो, पा, पी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय लग्न मुहूर्त*
*वृषभ – ०५:१० से ०७:०८*
*मिथुन – ०७:०८ से ०९:२१*
*कर्क – ०९:२१ से ११:३७*
*सिंह – ११:३७ से १३:४९*
*कन्या – १३:४९ से १६:००*
*तुला – १६:०० से १८:१५*
*वृश्चिक – १८:१५ से २०:३१*
*धनु – २०:३१ से २२:३६*
*मकर – २२:३६ से २४:२२+*
*कुम्भ – २४:२२+ से २५:५५+*
*मीन – २५:५५+ से २७:२६+*
*मेष – २७:२६+ से २९:०६+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*रोग पञ्चक – ०५:४२ से ०७:०८*
*शुभ मुहूर्त – ०७:०८ से ०९:२१*
*मृत्यु पञ्चक – ०९:२१ से ११:३७*
*अग्नि पञ्चक – ११:३७ से १३:४९*
*शुभ मुहूर्त – १३:४९ से १६:००*
*रज पञ्चक – १६:०० से १८:१५*
*शुभ मुहूर्त – १८:१५ से २०:३१*
*चोर पञ्चक – २०:३१ से २२:३६*
*शुभ मुहूर्त – २२:३६ से २४:२२+*
*रोग पञ्चक – २४:२२+ से २५:५५+*
*शुभ मुहूर्त – २५:५५+ से २७:२६+*
*शुभ मुहूर्त – २७:२६+ से २८:०८+*
*रोग पञ्चक – २८:०८+ से *२९:०६+*
*शुभ मुहूर्त – २९:०६+ से *२९:१०+*
मृत्यु पञ्चक – २९:१०+ से *२९:४२+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*सर्वनाश के प्रमुख 3 कारण इस प्रकार हैं, पराये धन की चोरी, पराई स्त्री पर बुरी दृष्टि और अपने ही मित्रों के चरित्र व अखंडता पर शंका*😊🙏🏻✅*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज किस्मत आपके व्यापार और धन के दरवाजे खोलती नजर आ रही है। आमदनी बढ़ने से मन खुश रहेगा और लंबे समय से अटका पैसा भी अचानक वापस मिल सकता है। यदि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखेंगे, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। आज लोग आपकी मदद के लिए खुद आगे आएंगे। संतान की सफलता आपका सिर गर्व से ऊंचा कर देगी। पिता की कोई बात थोड़ी कड़वी लग सकती है, लेकिन उसके पीछे छिपी चिंता और प्यार को समझने की कोशिश करें।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन नए अवसरों और आर्थिक तरक्की का संकेत दे रहा है। आय बढ़ने के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। मेहनत का परिणाम उम्मीद से बेहतर मिलेगा। बॉस के साथ हल्की बहस हो सकती है, लेकिन साथी कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आने से खुशी का माहौल बनेगा।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज आपका मन आराम, स्वादिष्ट भोजन और सुकून भरे पलों में डूबा रहेगा। सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज आपके पक्ष में जा सकता है। ध्यान रखें, निजी बातों में किसी अनजान व्यक्ति की राय लेना नुकसान करा सकता है। माता-पिता के साथ बिताया गया समय आपके दिल को शांति देगा। धार्मिक माहौल और भक्ति में भी मन खूब लगेगा।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज सितारे आपको एक ही संदेश दे रहे हैं। अपनी सेहत को नजरअंदाज मत कीजिए। कामकाज में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपका धैर्य आपको संभाल लेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाएगा।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन नई शुरुआत और जीत का एहसास कराने वाला है। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपके भीतर कुछ बड़ा और अलग करने की आग दिखाई देगी। बस दूसरों की निजी बातों में दखल देने से बचें, वरना बेवजह विवाद खड़ा हो सकता है।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज व्यापार में थोड़ी उठा-पटक देखने को मिल सकती है। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन गुस्से की बजाय समझदारी से काम लें। पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारी आपके भविष्य के लिए अहम साबित हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। अच्छी बात यह है कि मेहनत आखिरकार आपको सफलता जरूर दिलाएगी। बाहर रहकर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी काम में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में बदलाव की जरूरत महसूस होगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। किसी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है। वाहन में खराबी के कारण अचानक खर्च भी सामने आ सकता है।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज खुशियों की हल्की-हल्की बारिश आपके मन को तरोताजा कर देगी। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ी खबर मन थोड़ा भारी कर सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियाँ धीरे-धीरे खत्म होंगी। बिजनेस में बदलाव के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान करा सकते हैं, इसलिए धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन सुख-सुविधाओं और नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी बदलने का सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए अनुभवी सलाह लेना बेहतर रहेगा। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन इससे परिवार में आराम और खुशहाली आएगी। किसी खास मेहमान के आगमन से घर में रौनक बनी रहेगी।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है और आत्मविश्वास भी कमजोर महसूस होगा। किसी काम को लेकर यदि दिल पूरी तरह तैयार नहीं है, तो जल्दबाजी में कदम न उठाएं। माता जी की सेहत को लेकर चिंता और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। धीरे-धीरे आपकी लाइफस्टाइल बेहतर होती नजर आएगी। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। संतान की पढ़ाई और भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें। परिवार में यदि कोई विवाद हो, तो आपकी समझदारी माहौल को संभाल सकती है। व्यवसाय को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए रास्ता आसान कर देगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी और बड़ा पद या सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *