🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, २६ मई २०२६🌻
*सूर्योदय: 🌅 ०५:४२*
*सूर्यास्त: 🌄 १९:०६*
*चन्द्रोदय: 🌝 १४:५४*
*चन्द्रास्त: 🌜 २६:४६+*
*अयन 🌖 उत्तरायण*
*ऋतु: ☀️ग्रीष्म*
*शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७*
*मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 एकादशी (पूर्ण रात्रि तक)*
*नक्षत्र 👉 हस्त (पूर्ण रात्रि तक)*
*योग 👉 सिद्धि (२७:११+ से व्यतीपात)*
*प्रथम करण 👉 वणिज (१७:४२ तक)*
*द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (पूर्ण रात्रि तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 वृषभ*
*चंद्र 🌟 कन्या*
*मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व , मार्गी)*
*गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु 🌟 कुम्भ*
*केतु 🌟 सिंह*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५१*
*अमृत काल 👉 २३:२९ से २५:१३+*
*रवि योग 👉 अहोरात्र*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:३८ से १५:३२*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०५ से १९:२६*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०७ से २०:१०*
*निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४५+*
*ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१७+ से २९:००+*
*राहुकाल 👉 १५:४५ से १७:२६*
*गुलिक काल 👉 १२:२४ से १४:०५*
*यमगण्ड 👉 ०९:०३ से १०:४४*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२३ से ०९:२६*
*वर्ज्य 👉 २३:१० से १४:५३*
*भद्रा 👉 १७:४२ से २९:४२+*
*विडाल योग 👉 अहोरात्र*
*होमाहुति 👉 शनि*
*दिशा शूल 👉 उत्तर*
*राहु काल वास 👉 पश्चिम*
*अग्निवास 👉 पृथ्वी*
*भद्रावास 👉 पाताल (१७:४२ से पूर्ण रात्रि)*
*चन्द्रवास 👉 दक्षिण*
*शिववास 👉 क्रीड़ा में*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – रोग २ – उद्वेग*
*३ – चर ४ – लाभ*
*५ – अमृत ६ – काल*
*७ – शुभ ८ – रोग*
*॥ रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – काल २ – लाभ*
*३ – उद्वेग ४ – शुभ*
*५ – अमृत ६ – चर*
*७ – रोग ८ – काल*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*(पूर्व व दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अधिक ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी, पुरुषोत्तम मास का ११वां दिवस*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज पूर्ण रात्रि तक जन्मे शिशुओं के नाम हस्त नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (पू, ष, ण, ठ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय लग्न मुहूर्त*
*वृषभ – ०५:०६ से ०७:०४*
*मिथुन – ०७:०४ से ०९:१७*
*कर्क – ०९:१७ से ११:३३*
*सिंह – ११:३३ से १३:४५*
*कन्या – १३:४५ से १५:५६*
*तुला – १५:५६ से १८:११*
*वृश्चिक – १८:११ से २०:२७*
*धनु – २०:२७ से २२:३२*
*मकर – २२:३२ से २४:१८+*
*कुम्भ – २४:१८+ से २५:५१+*
*मीन – २५:५१+ से २७:२२+*
*मेष – २७:२२+ से २९:०२+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*अग्नि पञ्चक – ०५:४२ से ०७:०४*
*शुभ मुहूर्त – ०७:०४ से ०९:१७*
*रज पञ्चक – ०९:१७ से ११:३३*
*शुभ मुहूर्त – ११:३३ से १३:४५*
*चोर पञ्चक – १३:४५ से १५:५६*
*शुभ मुहूर्त – १५:५६ से १८:११*
*रोग पञ्चक – १८:११ से २०:२७*
*शुभ मुहूर्त – २०:२७ से २२:३२*
*मृत्यु पञ्चक – २२:३२ से २४:१८+*
*अग्नि पञ्चक – २४:१८+ से २५:५१+*
*शुभ मुहूर्त – २५:५१+ से २७:२२+*
*मृत्यु पञ्चक – २७:२२+ से २९:०२+*
*अग्नि पञ्चक – २९:०२+ से २९:४२+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*किसी भी व्यक्ति से अधिक लगाव हानिकारक है, क्योंकि अधिक लगाव उम्मीद की ओर ले जाता हैं और उम्मीद दुख का कारण बनती है॥😊🙏🏻✅*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज आपका दिन मानो एक साथ कई दिशाओं में दौड़ता नजर आएगा। कामों की भरमार आपको थका सकती है, लेकिन अगर आपने समय को सही ढंग से संभाल लिया, तो सब कुछ आसानी से निपट जाएगा। सरकारी मामलों में जरा सी लापरवाही भी बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी या करियर को लेकर किसी करीबी दोस्त की सलाह आपके लिए रास्ता साफ कर सकती है। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और लोग आपकी समझदारी की तारीफ करेंगे। छोटे बच्चों के साथ बिताए गए हंसी-ठिठोली के पल आपके तनाव को पलभर में दूर कर देंगे।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज चारों तरफ से खुशखबरी और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में दस्तक दे सकती है। घर-परिवार का माहौल पहले से कहीं ज्यादा शांत और खुशहाल रहेगा। अगर किसी रिश्ते में खटास चल रही थी, तो आज मिठास लौटती दिखाई देगी। ध्यान रखें, किसी विवाद में फंसना आपके लिए भारी पड़ सकता है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर होगा। रिश्तों में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा। आज आपको यह एहसास भी होगा कि सबसे मजबूत सहारा आपका खुद का आत्मविश्वास ही है।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज किस्मत आपके लिए नया घर, जमीन या संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है। लंबे समय से जिस काम को लेकर मन परेशान था, वह आखिरकार पूरा होने की राह पर दिखाई देगा। आपकी मेहनत और लगन आपको लोगों के बीच अलग पहचान दिलाएगी। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे सम्मान बढ़ेगा। मां के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन प्यार बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आई कोई मुलाकात रिश्तों में गर्माहट घोल देगी।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज विद्यार्थियों के लिए सितारे खास चमक रहे हैं। पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। मन में किसी के प्रति जलन या नकारात्मक भावना रखने से बचें, वरना खुद की शांति भंग होगी। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने से मन खुश हो सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में किसी बहस से दूरी बनाकर रखना समझदारी होगी। संतान भविष्य को लेकर कोई बड़ा कदम उठाने का मन बना सकती है।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपको खुद को साबित करने का मौका देगा। किसी सहकर्मी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेंगे। जीवनसाथी की सफलता या प्रमोशन घर में खुशी की लहर ला सकता है। पैसों की वजह से रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है। पिता की सलाह आपके लिए किसी मार्गदर्शक की तरह काम करेगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान मिली कोई जानकारी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी लोगों को प्रभावित करेगी। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखें और बिना मांगे सलाह देने से बचें, वरना गलतफहमी पैदा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। घर में किसी शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे उत्साह का माहौल रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है, लेकिन स्वादिष्ट भोजन का आनंद आपका मूड बेहतर कर देगा।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन आपके लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा सकारात्मक साबित हो सकता है। व्यवसाय में पहले से बेहतर परिणाम मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद की क्षमता पर भरोसा करना आपको आगे ले जाएगा। पुराने फैसलों को लेकर थोड़ी कसक मन में रह सकती है, लेकिन वही अनुभव अब आपकी ताकत बनेंगे। मन की कोई खास इच्छा आज पूरी होने के संकेत दे रही है। अपने कीमती सामानों का ध्यान जरूर रखें।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज आपका जीवन आराम, सुख-सुविधाओं और नई खुशियों से भरता नजर आएगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील पार्टनरशिप के जरिए आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान आपकी कुछ बातों से असहज महसूस कर सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। घर की सजावट या रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। आज आपका मन खुद को और बेहतर बनाने और दूसरों से आगे निकलने की चाह में लगा रहेगा।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाला रहेगा। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई प्यारा सरप्राइज दिल खुश कर देगा। भगवान की भक्ति में मन खूब लगेगा और किस्मत भी हर कदम पर आपका साथ देती नजर आएगी। यदि किसी को उधार दिया हुआ पैसा अटका था, तो उसके वापस मिलने के संकेत हैं। दोस्तों या परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक की योजना बन सकती है। बस आसपास के लोगों की नीयत को समझने में थोड़ी सावधानी रखें।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज आपके भीतर कुछ नया और बड़ा करने की इच्छा जागेगी। काम को लेकर आपका अनुशासन और सख्ती आपको समय पर सफलता दिलाएगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस की बातों को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चर्चा या बंटवारे की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को उम्मीद से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन हंसी, मौज-मस्ती और पुराने रिश्तों की मिठास से भरा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी। हालांकि बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करनी पड़ सकती है, जिससे समाधान का रास्ता निकलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से मन को गहरी राहत मिलेगी*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज आपका मन बार-बार भटक सकता है, लेकिन जरूरी कामों पर फोकस बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का विचार कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत महसूस होगी और पढ़ाई में मन लगेगा। सामाजिक कार्यों में आपका योगदान लोगों को प्रभावित करेगा और आपको सम्मान या पुरस्कार मिलने के भी योग बन रहे हैं।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬