🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 आज का पंचांग 🚩
🌤️ दिनांक – 03 सितंबर 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – सप्तमी 04 सितंबर रात्रि 02:25 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग – व्याघात शाम 06:33 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 02:12 से शाम 03:46 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:23*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:52*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- शीतला सप्तमी*
💥*विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *जन्माष्टमी व्रत की महिमा* 🌷
➡ *04 सितम्बर 2026 शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है।*
➡ *१] भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिरजी को कहते हैं : “२० करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत हैं |”*
➡ *२] धर्मराज सावित्री से कहते हैं : “ भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है वह १०० जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है |”*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *चार रात्रियाँ विशेष पुण्य प्रदान करनेवाली हैं*
🙏 *१ )दिवाली की रात २) महाशिवरात्रि की रात ३) होली की रात और ४) कृष्ण जन्माष्टमी की रात इन विशेष रात्रियों का जप, तप , जागरण बहुत बहुत पुण्य प्रदायक है |*
🙏 *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि कहा जाता है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान,नाम अथवा मन्त्र जपते हुए जागने से संसार की मोह-माया से मुक्ति मिलती है। जन्माष्टमी का व्रत व्रतराज है। इस व्रत का पालन करना चाहिए।*
🙏 *(शिवपुराण, कोटिरूद्र संहिता अ. 37)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *जन्माष्टमी व्रत-उपवास की महिमा* 🌷
🙏🏻 *जन्माष्टमी का व्रत रखना चाहिए, बड़ा लाभ होता है ।इससे सात जन्मों के पाप-ताप मिटते हैं ।*
🙏🏻 *जन्माष्टमी एक तो उत्सव है, दूसरा महान पर्व है, तीसरा महान व्रत-उपवास और पावन दिन भी है।*
🙏🏻 *‘वायु पुराण’ में और कई ग्रंथों में जन्माष्टमी के दिन की महिमा लिखी है। ‘जो जन्माष्टमी की रात्रि को उत्सव के पहले अन्न खाता है, भोजन कर लेता है वह नराधम है’ – ऐसा भी लिखा है, और जो उपवास करता है, जप-ध्यान करके उत्सव मना के फिर खाता है, वह अपने कुल की 21 पीढ़ियाँ तार लेता है और वह मनुष्य परमात्मा को साकार रूप में अथवा निराकार तत्त्व में पाने में सक्षमता की तरफ बहुत आगे बढ़ जाता है । इसका मतलब यह नहीं कि व्रत की महिमा सुनकर मधुमेह वाले या कमजोर लोग भी पूरा व्रत रखें ।*
💥 *बालक, अति कमजोर तथा बूढ़े लोग अनुकूलता के अनुसार थोड़ा फल आदि खायें ।*
🙏🏻 *जन्माष्टमी के दिन किया हुआ जप अनंत गुना फल देता है ।*
🙏🏻 *उसमें भी जन्माष्टमी की पूरी रात जागरण करके जप-ध्यान का विशेष महत्त्व है। जिसको क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का और अपने गुरु मंत्र का थोड़ा जप करने को भी मिल जाय, उसके त्रिताप नष्ट होने में देर नहीं लगती ।*
🙏🏻 *‘भविष्य पुराण’ के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत संसार में सुख-शांति और प्राणीवर्ग को रोगरहित जीवन देनेवाला, अकाल मृत्यु को टालनेवाला, गर्भपात के कष्टों से बचानेवाला तथा दुर्भाग्य और कलह को दूर भगानेवाला होता है।*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 3 सितंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
मेष – पॉजिटिव- काम हो या परिवार, परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने से सभी काम व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। हर चीज अपने तरीके से कराने की जिद छोड़ने पर परेशानी कम होगी। घर में मरम्मत या सुधार की योजना बन रही है तो वास्तु से जुड़ी बातों का भी ध्यान रखा जाएगा। नेगेटिव- युवाओं को भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाते समय अपनी मौजूदा स्थिति भी समझनी होगी। निजी और पारिवारिक समस्याएं सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन धैर्य और शांत तरीके से फैसला लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। निजी व्यस्तता के कारण बिजनेस के कई काम घर से ही संभालने पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को मजबूत रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- मौसम के कारण सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। इंफेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
–
वृष – पॉजिटिव- कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। जल्दबाजी और लापरवाही से बचना जरूरी होगा। आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल शांत रहेगा। नेगेटिव- किसी बड़े बदलाव का फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जरूरत हो तो फिलहाल उसे टालना बेहतर रहेगा। अपने प्रतियोगियों की गतिविधियों पर नजर रखें, वरना परेशानी हो सकती है। इस समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी।
व्यवसाय- कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर किया गया कोई बदलाव भी फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है और इससे तनाव बढ़ेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर के बड़े लोगों के सहयोग से परिवार में सकारात्मकता और अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या पहले से है तो उतार-चढ़ाव हो सकता है। दवा और जांच नियमित रखें तथा सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में किए जा रहे अच्छे बदलावों की परिवार और समाज में तारीफ होगी। दोस्तों से सकारात्मक बातचीत होगी। पुराने रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी। आपके व्यवहार में आया बदलाव लोगों पर अच्छा असर डालेगा। नेगेटिव- आज मेहनत और कोशिश ज्यादा करनी पड़ेगी। आलस और सुस्ती के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। युवाओं को दोस्तों के साथ चैटिंग और गैर जरूरी बातचीत में ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहिए। जरूरी कामों को प्राथमिकता देना होगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी, लेकिन अभी नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। अपने काम करने का तरीका और बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी हर किसी के सामने न रखें, वरना आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचना होगा। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आपसी समझ से घर का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य- नियमित एक्सरसाइज और योग करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है, इसलिए शरीर को पर्याप्त आराम भी दें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- आज जिस काम को पूरा करने का फैसला करेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतुलित सोच के कारण दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा उत्साह और गैर जरूरी बहस से बचना होगा। कोई पुराना विवाद दोबारा सामने आ सकता है। पैसों के लेन-देन में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। हालांकि मन मुताबिक सफलता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। काम के प्रति आपका उत्साह मेहनत करने की ताकत देगा। ऑफिशियल यात्रा फिलहाल फायदेमंद नहीं रहेगी। लव- शादीशुदा जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध में पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई परेशानी महसूस हो तो समय पर डॉक्टर की सलाह और इलाज लें। जोखिम वाले कामों से भी दूरी रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- दिन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन परेशानी के समय करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आपके पास पैसों की कमी हो सकती है। भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला लेने के बजाय अपनी स्थिति देखकर मदद करें।
व्यवसाय- कारोबार में मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मुनाफा फिलहाल धीमी गति से मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को शुरू करने के लिए अभी सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। ऑफिस के कामों में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। लव- शादीशुदा जीवन सुखद और शांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम या अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव से सिरदर्द हो सकता है। मानसिक दबाव को ज्यादा बढ़ने न दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लेने से जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। कोई बड़ा निजी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी लेने पर गलती से बच जाएंगे। युवाओं को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समय खराब करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देने से फायदा होगा। नेगेटिव- पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान करा सकती है। कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। ज्यादा घूमने-फिरने के बजाय अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी होंगी।
व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी। किसी परेशानी को संभालने के लिए अपने कुछ सिद्धांतों में थोड़ा लचीलापन लाना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत के प्रति सावधान रहना जरूरी होगा। बदलते मौसम और प्रदूषण से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- किसी सामाजिक काम के कारण आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। थोड़ी सावधानी और समझदारी से जरूरी कामों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- सफलता मिलने पर उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन हो तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। वास्तविक स्थिति समझकर फैसला लेने से परेशानी कम होगी।
व्यवसाय- मेहनत और व्यवस्थित तरीके से काम करने पर कारोबारी रुकावटें काफी हद तक दूर होंगी। मार्केटिंग से जुड़ा कोई अटका काम दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को जल्दी सफलता मिल सकती है। नौकरी की स्थिति फिलहाल पहले जैसी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर का माहौल सुखद बनेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार या कारोबार से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार और समाज में किसी खास काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने का काम थोड़ा टल सकता है, लेकिन आखिर में मामला शांत तरीके से पूरा हो जाएगा। अपनी जरूरी चीजें खुद संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। महत्वपूर्ण फैसला अनुभवी लोगों की सलाह के बाद लेना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में अच्छे काम के कारण अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बातचीत भी शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से बचाव रखें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- युवाओं की किसी लक्ष्य को लेकर की जा रही कोशिश सफल हो सकती है। आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के कारण कोई नई उपलब्धि मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कमाई के नए रास्ते खोल सकती है। नेगेटिव- निजी मामलों में दूसरे लोगों का दखल परेशानी बढ़ा सकता है। कोई करीबी व्यक्ति भी समस्या का कारण बन सकता है। गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत तरीके से स्थिति संभालें। अहंकार के कारण रिश्तों या काम में परेशानी बढ़ सकती है।
व्यवसाय- कारोबार पर ज्यादा ध्यान देना होगा। काम करने के तरीके में किए गए बदलाव के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी कारोबारी समझ कई समस्याएं सुलझाने में मदद करेगी। लव- पति-पत्नी को आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। विवाद का असर परिवार पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय लगाने के कारण दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसी समस्या पहले से है तो दवा, जांच और खानपान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- कोई भी फैसला अच्छी योजना बनाकर लेने से मन मुताबिक सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनेगा और आगे बातचीत बढ़ सकती है। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर शक न करें। किसी रुकावट के समय धैर्य रखना जरूरी होगा। नया निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर खास ध्यान देना पड़ेगा।
व्यवसाय- नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। जिस काम के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। स्टाफ के कारण कोई परेशानी भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कम रहेगा और राहत मिलेगी। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- अपनी सेहत के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। किसी इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग पर किया गया काम आगे फायदेमंद रहेगा। कला और क्रिएटिव गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- विवाद में उलझने से बचें, लेकिन किसी गलत बात पर शांत तरीके से अपना पक्ष जरूर रखें। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार में कोई नई गतिविधि शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें, क्योंकि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा सख्ती करने से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। जरूरी दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से कोई पारिवारिक समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर खुशी और नई ऊर्जा देगा। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है। नियमित इलाज और दिनचर्या के साथ योग, हल्की वॉक जैसी गतिविधियां भी मदद करेंगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे मैनेजमेंट के कारण परिवार और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों में संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में भी प्यार और नजदीकी बढ़ेगी। नेगेटिव- वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अच्छे नतीजों के लिए मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने विवाद या नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर मौजूदा काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। कारोबार में ज्यादा निवेश करना नुकसान दे सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के बीच आपकी पकड़ और प्रभाव बना रहेगा। लव- जीवनसाथी का सहयोग चिंताएं कम करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होने से सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। बहुत भारी और गैस बढ़ाने वाला भोजन लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 03 सितंबर 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको घरेलू एवं व्यावसायिक कारणों से संधर्ष करना पड़ेगा। दिन का आरंभ आज भी बेचैनी भरा रहेगा मन सही कार्यो को छोड़ अनैतिक गतिविधियों में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद से स्थिति सामान्य बनने लगेगी कार्य क्षेत्र से व्यवसाय बढ़ने से धन की आमद होगी। महिलाये हर काम मे नखरे करेंगी। मध्यान के बाद का कुछ समय रुके धन को प्राप्त करने में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी ज्यादा करेंगे जिससे सहकर्मियों को असुविधा होगी फिर भी आज आप अपने व्यवहार में सुधार करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक स्थिति भी संध्या से बेहतर बनेगी। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन रहने की संभावना है फिर भी आज संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बिताएंगे। पेट की परेशानी अथवा हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिनचार्य संघर्ष वाली रहेंगी लेकिन हिम्मत नही हारेंगे दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय उदासीन रहेगा इसके बाद अन्य लोगो का आश्रय छोड़ स्वयं के पराक्रम से हानि को लाभ में बदलेंगे। आपका काफी समय दुविधा में भी बीतेगा। कार्य क्षेत्र और घर में तालमेल बैठाने में असफल रहेंगे एक काम करने के लिए किसी अन्य काम के बिगड़ने का डर सताएगा फिर भी आज जरूरत अनुसार धन लाभ कही ना कही से हो ही जायेगा। व्यवसाय की व्यस्तता के चलते परिजनों की कामना पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे। भाई बंधुओ को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगा अथवा आपको इनसे लेनी पड़ सकती है इसमे भी कुछ ना कुछ विघ्न आएंगे। आपका कोई भी कार्य बिना भाग-दौड़ के पूर्ण नही हो सकेगा। निवेश से बचें हानि के योग है। सेहत का साथ भी कम ही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कार्य व्यवसाय के साथ सामाजिक क्षेत्र से भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे थोड़ी गरमा गरमी भी होगी फिर भी स्वयं ही शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा आप काम की आपाधापी में शरीर की अवहेलना करेंगे लेकिन परिणाम अनुकूल मिलने से सभी परेशानियां भुला देंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यो के लिये आज दिन उपयुक्त है इसके बाद विघ्न आने लगेंगे। कार्य व्यवसाय में भी बड़ो का सहयोग मिलने से आसानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा पारिवारिक माहौल में धैर्य की कमी के कारण थोड़ी तना-तनी हो सकती है फिर भी स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे परन्तु सफल नही ही सकेंगे। संध्या का समय ज्यादा थकान भरा फिर भी दिन की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन पूरा समय नहीं दे पाएंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थिति पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। शारीरिक रूप से पहले से ठीक रहेगी। आज आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी रहेंगी परन्तु आप अपने मन के विचार अथवा व्यवसाय का प्रचार संकोची वृति रहने के कारण खुल कर नही कर सकेंगे फिर भी आज आप दिन भर की गतिविधियों से संतोषी रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर ज्यादा सरदर्दी नहीं लेंगे आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलायें आज अपने में ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। आकस्मिक कार्य पड़ने पर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। जो योजना बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ कमी रहेगी कारण कोई अन्य व्यक्ति ही रहेगा। बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता आज बढ़ी रहेगी लेकिन अन्य लोगो की बात ना मानने का पश्चाताप बाद में होगा। दिन के पूर्वार्ध में घर एवं कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे इससे प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आर्थिक मामलों को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी विजय दिलाने वाला है आज आलस्य से बचें अन्यथा संध्या बाद परिस्थिति प्रतिकूल होने लगेगी। लाभ के अवसर मध्यान से सायं तक मिलते रहेंगे। आपको अपने कार्यो के साथ ही किसी परिचित के कार्य से भी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग अपना भार आपके ऊपर डालेंगे इस वजह से दिनचार्य में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर आज पुराने सामान अथवा पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा। नए कार्य का आरंभ आज सोच विचार कर ही करें। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी लेकिन किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा। महिलाये आज घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी हल्की थकान एवं कमजोरी की समस्या से परेशान होंगी। गृहस्थ सुख अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा भाई बंधुओ से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे लेकिन आस पड़ोसियों से आज ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये दुखदायी हो सके है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन आशानुकूल रहेगा लेकिन आज लक्ष्य के पास पहुचकर दिग्भ्रमित होंगे फिर भी दोबार प्रयास असफल नही जाएगा। धन लाभ की कामना संध्या के आस पास अवश्य पूर्ण होगी। मध्यान तक कार्य क्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी इसके बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा यह क्रम संध्या बाद तक रुक रुक कर चलता रहेगा। संध्या के समय कहीं से अचनाक लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे इसमे विघ्न भी आ सकते है। सहकर्मी या परिजन कुछ अनैतिक माग करेंगे इससे थोड़ी देर के लिए दुविधा होगी। मध्यान बाद का समय अधिकांश कार्यो में सफलता दायक रहेगा लेकिन सतर्क रहें हित शत्रु कोई गड़बड़ कर सकते है। आवश्यक कार्य आज पहले करें कल के चक्कर मे अधूरे रह जाएंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है।
कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नारजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मानसिक तनाव को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिये बेहतर रहेगा आज किसी भी कार्य मे ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा। आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही सफलता मिलेगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय एवं निवेश निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्यान से पहले उलझेंगे इसके बाद करना ही बेहतर रहेगा। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही लोगो से बिना सोचे वायदे करेंगे बाद में इन्हें पूरा करने में आनाकानी करेंगे। काम-धंधा मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद आशानुसार व्यवसाय होने से धन की आमद होगी।
आपका मतलबी व्यवहार किसी ना किसी से मतभेद बढ़ायेगा। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा सार्वजिनक कार्यो में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। मध्यान बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे। परिजन आपकी किसी बुरी आदत से परेशान होंगे। भाई बंधुओ से तकरार होने की संभावना है धर्य का परिचय दें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️u