
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, १५ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:२३
सूर्यास्त: ? ०५:४८
चन्द्रोदय: ? १५:०७
चन्द्रास्त: ?२६:००
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? दशमी (१८:०२ तक)
नक्षत्र ? श्रवण (०९:१६ तक)
योग ? शूल (२४:०४ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (०६:२४ तक)
द्वितीय करण ? गर (१८:०२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? कुंम्भ (२१:१५ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३९ से १२:२५
अमृत काल ? २२:५५ से २४:३२
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:१९ से ०९:१६
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १३:५७ से १४:४३
गोधूलि मुहूर्त ? १७:३५ से १७:५९
निशिता मुहूर्त ? २३:३८ से २४:२८
राहुकाल ? १०:३६ से १२:०२
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:५४ से १६:२०
होमाहुति ? शुक्र (०९:१६ तक)
दिशा शूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? मृत्यु (२९:४६ से)
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम २१:१६ से)
शिववास ? सभा में (१८:०२ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विजयादशमी (दशहरा) आयुध पूजा, बौद्ध अवतार, शमी वृक्ष पूजा, पंचक आरम्भ २१:१५ से, गृहप्रवेश+उद्योग-मशीनिरी+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:३० से १०:४६ तक, भूमि-भवन+वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:१२ से ०१:३९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ग, गी, गू, गे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:१४ से ०६:३२
तुला – ०६:३२ से ०८:५३
वृश्चिक – ०८:५३ से ११:१२
धनु – ११:१२ से १३:१६
मकर – १३:१६ से १४:५७
कुम्भ – १४:५७ से १६:२३
मीन – १६:२३ से १७:४७
मेष – १७:४७ से १९:२०
वृषभ – १९:२० से २१:१५
मिथुन – २१:१५ से २३:३०
कर्क – २३:३० से २५:५२
सिंह – २५:५२ से २८:१०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:१९ से ०६:३२
शुभ मुहूर्त – ०६:३२ से ०८:५३
मृत्यु पञ्चक – ०८:५३ से ०९:१६
अग्नि पञ्चक – ०९:१६ से ११:१२
शुभ मुहूर्त – ११:१२ से १३:१६
रज पञ्चक – १३:१६ से १४:५७
शुभ मुहूर्त – १४:५७ से १६:२३
चोर पञ्चक – १६:२३ से १७:४७
रज पञ्चक – १७:४७ से १८:०२
शुभ मुहूर्त – १८:०२ से १९:२०
चोर पञ्चक – १९:२० से २१:१५
शुभ मुहूर्त – २१:१५ से २३:३०
रोग पञ्चक – २३:३० से २५:५२
शुभ मुहूर्त – २५:५२ से २८:१०
मृत्यु पञ्चक – २८:१० से ३०:१९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको परिवार के बड़ो का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा। आज दिन के आरम्भ में आप कोई बड़ी गलती कर सकते है लेकिन बुजुर्गो का सानिध्य रहने से बच जाएंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी लेकिन इसका लाभ तुरंत नही मिल सकेगा। आज जल्दबाजी में कार्य करने की जगह धैर्य से सोच समझ कर ही निर्णय लें समय अनुकूल है सफल अवश्य होंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा इससे बचे मान भंग हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी आवश्यकता पड़ेगी लेकिन इसमे अरुचि दिखाएंगे। मानसिक परिश्रम अधिक रहेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप दैनिक कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका परोपकारी व्यवहार सम्मान दिलाएगा। अपने कार्य छोड़कर लोगो की परेशानियों को सुलझाने के लिए तत्पर रहेंगे लेकीन आज धन संबंधित सहायता सोच समझ कर ही करें धन की वापसी असम्भव रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज मध्यान तक परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही आय के साधन बन पाएंगे धन लाभ अचानक ही होगा। पारिवारिक माहौल आपसी गलतफहमी के कारण थोड़ी देर के लिये अशान्त बनेगा कुछ समय मे ही सामान्य भी हो जाएगा। हल्के फुल्के क्रोध को छोड़ स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा आज आप जल्दी से किसी भी कार्य को करने का साहस नही जुटा पाएंगे पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमे कुछ संशय भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में सहकर्मियों अथवा अधीनस्थों से तालमेल की कमी के कारण जहां लाभ होना था वहां हानि होगी। निवेश आज भूल कर भी ना करें उधारी के व्यवहारों में भी कमी लाये अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है यथा संभव इसे कल तक निरस्त रखें लौटाने में परेशानी आएगी। महिलाये गृहस्थ को संभालने का पूरा प्रयास करेंगी लेकिन कुछ मामलों में लाचार हो जाएंगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप कुछ हद तक अपने रुके कार्यो को पूर्ण कर सकेंगे लेकिन प्रत्येक कार्यो में धैर्य का परिचय देना होगा तुरंत लाभ ना मिलने से हताश ना हों कर्म करते रहें देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। आज सरकार संबंधित कार्यो को प्राथमिकता दें अधिकारी वर्ग का नरम व्यवहार रहने से लटके कार्यो में गति आएगी। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य भी आज कर सकते है निश्चित सफलता मिलेगी। आज आपके अचल संपत्ति के विवाद में पड़ने की संभावना है किसी से विवाद ना करें भाई बंधु आपसे असंतुष्ट रहेंगे। परिस्थितियां कैसी भी बने धन लाभ आज होकर ही रहेगा। बीच मे स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा। लेकिन आज आप किसी की सहायता बहुत गंभीर परिस्थितियों में ही अथवा कही फंसने पर ही लेंगे जिससे कार्यो में विलंब होगा। आज आप मेहनत की कमाई की अपेक्षा अनैतिक कार्यो से शीघ्र धन कमाने के चक्कर मे भी पड़ेंगे परन्तु इससे लाभ की जगह हानि भी हो सकती है सतर्क रहें आज आपको कोई मीठा बोलकर ठग सकता है। कार्य व्यवसाय में आज पूर्व में कई गई मेहनत का फल अवश्य ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। नौकरी वालो के ऊपर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा परन्तु सहकर्मी आपसे ईर्ष्या का भाव रखेंगे। गृहस्थ में महिलाओं को छोड़ बाकी सभी शांत रहेंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको अपनी किसी गलती का पश्चाताप होगा लेकिन आज का दिन अभाव में रहने के कारण इसमे सुधार करना संभव नही होगा। मन मे बहुत कुछ करने की योजना बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी के कारण मन की मन मे ही रह जायेगी। बेरोजगार लोग आज कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे भाग-दौड़ करने के बाद थोड़ी आशा जागेगी लेकिन जिस पद के अधिकारी है उसे कोई अन्य प्राप्त कर लेगा। व्यवसायी वर्ग का भी कुछ ऐसा ही हाल रहेगा कार्य क्षेत्र पर आज अन्य लोगो के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा महिलाये परिजनों की भावनाओ को ध्यान में रखकर ही दैनिक व्यवस्था चलाएंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल रहेगा। स्वभाव में परिवर्तन होने पर आज आपको बात बात पर क्रोध आएगा आवेश में आकर किसी से अपशब्द बोलने पर झगड़ा हो सकता है। सेहत भी आज नरम रहेगी कार्यो को बेमन से करेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण हिम्मत नही जुटा पाएंगे। धन लाभ आवश्यकता से थोड़ा कम किसी के माध्यम से हो ही जायेगा। परिवार में कोई अकस्मात घटना घटने की संभावना है किसी भी कार्य मे जोखिम ना लें परिणाम बुरे होंगे। यात्रा आज ना करें चोटादि का भय रहेगा। परिवार की महिलाये भी शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आज के दिन आपका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाना रहेगा इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। दिन के आरंभ में परिजन अथवा कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आप अधिकांश कार्यो को समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे लेकिन फिर भी धन लाभ के लिये थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा। आज कार्य क्षेत्र पर आपके विचारों का विरोध करने वाले भी होंगे जो केवल आपकी छवि खराब कर अपना हित करने का प्रयास करेंगे परन्तु इसमे सफल नही हो सकेंगे। कार्यो से समय निकाल कर मित्र मंडली के साथ आनंद के पल बिताने का समय मिलेगा धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी। सेहत बनी रहेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके अंदर उदासीनता छाई रहेगी। प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा से करेंगे लेकिन सफलता मिलनी संदिग्ध रहेगी आज व्यवसाय में थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य को मिल सकता है। धन लाभ की आज संभावनाए ही रहेंगी होगा भी तो बहुत कम। कार्य क्षेत्र पर व्यावहारिक रहेंगे फिर भी लाभ के अवसर बनाने में असफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था रहेगी लेकिन अन्य परेशानियों के कारण केवल व्यवहारिकता निभाएंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों से असंतुष्ट रहेंगे व्यवसाइयों को काम का बोझ आज ज्यादा रहेगा इसके अनुपात में लाभ कम ही मिलेगा। परिवार के सदस्य भी स्वार्थ हेतु व्यवहार करेंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप कर्म की अपेक्षा कल्पना में ज्यादा खोये रहेंगे। व्यवसाय स्थल पर कार्यो को अंत तक टालने का प्रयास करेंगे हानि लाभ की परवाह भी आज कम ही रहेगी। किसी उलझे सार्वजिक कार्य को सुलझाने पर आपकी बुद्धि चातुर्य की प्रशंसा होगी जिससे मन मे अतिआत्मविश्वास की भावना रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों को उपेक्षित दृष्टि से देखना मतभेद को जन्म देगा। व्यावहारिक बने अन्यथा आने वाले समय मे किसी से कार्य निकालने में परेशानी होगी। धन की आमद न्यून रहेगी उधारी के व्यवहारों को लेकर बेचैन रहेंगे समय पर किसी का धन ना लौटाने के कारण तीखी झड़प हो सकती है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी ही कमियों के कारण परेशान रहेंगे गलती करने पर भी स्वीकार नही करेंगे जिससे प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी महिलाये भी विवाद होने पर शांत नही बैठेंगी तुरंत जवाब देंगी जिससे माहौल ज्यादा गंभीर बनेगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य कारणों से विवाद हो सकता है। सहकर्मी मांग पूरी ना होने पर मनमानी करेंगे। कार्य क्षेत्र पर दैनिक गतिविधियां अस्त व्यस्त रहने के कारण सीमित व्यवसाय होगा धन की आमद में भी कमी आएगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिजन अथवा सहकर्मियों की छोटी-मोटी गलतियों को अनदेखा करें। नव विवाहितो का वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है विवेक से काम लें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप परिस्थितियों में सुधार रहने से राहत की सांस लेंगे। कल तक जो लोग आपके कार्यो में विघ्न डाल रहे थे अथवा आपके निर्णयों को गलत बताया रहे थे वे ही आपका सम्मान करते नजर आएंगे विशेषकर बुजुर्ग लोगो का व्यवहार आज आपके प्रति एकदम उल्टा नजर आएगा मौका देखकर आपकी प्रशंशा करने से नही चूकेंगे। कार्य व्यवसाय में भी लाभ कमाने के कई अवसर हाथ लगेंगे धन लाभ आज एक से अधिक साधनों से होगा। सरकारी कार्य आज ना करें अधिकारियों से गरमा-गरमी होने पर अधूरे रह सकते है। पारिवारिक वातावरण संतोषजनक रहेगा। सेहत का ध्यान रखे मौसमी बीमारी हो सकती है।—————————————?राधे राधे?

।। शुभ विजया दशमी ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सायं 06:03 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:29 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:59 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र प्रातः 09:16 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे रात्रि 09:16 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:46 से 12:03 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:46 से 12:42 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:50 से , विजया दशमी , दशहरा पर्व , स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त , नवरात्र व्रत पारणा व नवरात्रोत्थान , अपराजिता शमी पूजन , पंचक रात्रि 09:16 बजे से , श्री माधवाचार्य जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अपने गुस्से पर काबू रखे नही तो कार्य या संबंध बिगड़ सकते हैं । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक अस्वस्थता से कोई कार्य करने मे मन नही लगेगा।
वृषभ :~ आज आप कार्य सफलता में विलंब और अस्वस्थता से हताश रहेंगे । अत्यधिक काम से थकान और बेचैनी रहेगी । प्रवास में विघ्न आ सकती है ।
मिथुन :~ आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रसन्नता रहेगी । परिवार तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी होगी । मनोरंजन के लिए सभी सामग्री उपलब्ध रहेगी ।
कर्क :~ आज आपका पारिवार के साथ सुख- शांति से दिन बितेगा । नौकरी वालों को लाभ होगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । कार्य में यश मिलेगा । स्त्री मित्रों की मुलाकात आनंद देगी ।
सिंह :~ आज आप लेखन , साहित्य में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी । विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक परोपकार कार्य करके धन्य समझेंगे ।
कन्या :~ आज आपका स्वास्थ्य बिगडेगा । मन चिंतित रहेगा । पारिवार मे अनबन होने से अशांति रहेगी । सार्वजनिक मानहानि हो सकती है । पानी से भय रहेगा ।
तुला :~ आज आप शुभ या धार्मिक प्रवास होगा । भाई – बंधुओं से अच्छे माहौल में घरेलू चर्चा होगी । व्यावहारिक काम से बाहर जाएँगे । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे ।
वृश्चिक :~ आज आपके पारिवार मे कलह – द्वेष न हो, इसका ध्यान रखें । पारिवारिक गलतफहमियों से बचें । नकारात्मक विचारों को दूर करे । विद्यार्थियों को अवरोध आएगा ।
धनु :~ आज आपको लाभ होगा । किसी तीर्थयात्रा करेंगे । सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से खुश रहोगे । मान – प्रतिष्ठा बढेगा । स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे ।
मकर :~ आज आपको परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा होगी । पारिवारिक वातावरण अशांत रहेगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । दुर्घटना से बचें । कोर्ट – कचहरी में संभलकर कार्य करे ।
कुंभ :~ आज आपको नौकरी , व्यवसाय में लाभ होगा । स्त्री मित्र प्रगति में सहायक बनेगी । आर्थिक लाभ होगा । समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मीन :~ आज आपको नौकरी , व्यवसाय में सफलता से तथा पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से प्रसन्नता रहेगी । व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि मिलेगी । मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।