चीन की एजेंट निकली अमेरिका की मेयर! Eileen Wang ने कबूला जुर्म, इस्तीफा दिया; अब हो सकती है 10 साल तक की सजा

अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की 58 वर्षीय मेयर ईलिन वांग ने चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्वीकार कर लिया है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों में लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में मेयर के अपना अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें दोषी ठहराए जाने की उम्मीद है.

कैलिफोर्निया की मेयर एलीन वांग ने चीन के एजेंट होने का अपराध स्वीकार किया.

वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं, जहां पांच सदस्यीय परिषद से मेयर का चयन रोटेशन के आधार पर किया जाता है.अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, 58 वर्षीय वांग पर अपने पूर्व मंगेतर याओनिंग ‘माइक’ सन के साथ मिलकर बीजिंग के इशारे पर अमेरिका में चीनी समर्थक प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप है.

इसी मामले में 65 वर्षीय सन पिछले साल अक्टूबर में एक संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. इसके बाद कोर्ट ने उसे चार साल की सजा सुनाई थी. फिलहाल में जेल में और अपनी सजा काट रहा है.एक संबंधित याचिका में वांग ने गंभीर अपराध के आरोप में दोषी ठहराए जाने पर सहमति व्यक्त की है, जिसके लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है.

अपने प्लेड गिल्टी एग्रीमेंट में वांग ने स्वीकार किया कि 2020 के अंत से 2022 तक उन्होंने और सुन ने चीनी सरकारी अधिकारियों के नियंत्रण और निर्देशन में काम किया. दोनों ने US News Center नामक वेबसाइट चलाई, जिसे स्थानीय चीनी अमेरिकी समुदाय के लिए समाचार स्रोत बताया जाता था.ये वेबसाइट बीजिंग के हितों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी. वह चीनी अधिकारियों के निर्देश पर प्रो-पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) कंटेंट पोस्ट करते थे. वांग ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल को सूचित नहीं किया कि वह चीन की ओर से काम कर रही हैं, न ही वेबसाइट पर ये खुलासा किया कि कुछ कंटेंट चीनी सरकार के निर्देशन पर पोस्ट की गई थी.

लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले को देश की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़ा हमला बताया है. एफबीआई के काउंटर इंटेलिजेंस डिवीजन के अनुसार, वांग ने निजी लाभ के लिए सीक्रेट रूप से चीनी हितों की सेवा की के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के फर्स्ट असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी बिल एस्सायली ने कहा कि हमारे देश में जो लोग सीक्रेट रूप से विदेशी सरकारों के इशारों पर काम करते हैं, वो हमारे लोकतंत्र को कमजोर करते हैं. ये समझौता हमारे संस्थानों को भ्रष्ट करने के चीन के प्रयासों के खिलाफ मातृभूमि की रक्षा करने के हमारे संकल्प में नई सफलता है.
एफबीआई के काउंटर इंटेलिजेंस और जासूसी प्रभाग के सहायक निदेशक रोमन रोजावस्की ने कहा, ‘California city mayor pleads guilty of being Chinese agentखुद एलीन वांग ने स्वीकार किया है कि वह सीक्रेट रूप से चीनी सरकार के हितों की सेवा करती थी.’

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों को केवल अमेरिकी जनता के हितों के लिए काम करना चाहिए और विदेशी प्रभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, उनकी जांच की जाएगी और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.आपको बता दें कि एलीन वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं और रोटेशन के आधार पर उन्हें मेयर नियुक्त किया गया था. अब वांग के इस्तीफे के बाद अब शहर परिषद एक नए मेयर का चुनाव करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *