जानिए साधारण नमक के अनोखे उपयोग

 

 

 

 

नमक एक ऐसी चीज जो हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। इसके बिना खाने की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। आप अपने खाने में सभी तरह के मसाले डाल लें और नमक डालना भूल जाएं तो खाना बेस्वाद हो जाता है। यूं कहें तो नमक किसी भी और मसाले से ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप इस बात को जानकर थोड़ा हैरान हो सकते हैं कि नमक का उपयोग खाने के अलावा भी बहुत जगह कर सकते हैं। नमक का प्रयोग सिर्फ किचन में ही नहीं इससे बाहर भी हो सकता है। आइए आज जानते हैं नमक का प्रयोग कहां-कहां किया जा सकता है….

शॉवर करटेन को mold से बचाने के लिए
कुछ लोग अपने वॉशरूम में पार्टीशियन के लिए करटेन लगाते हैं। लेकिन समय के साथ कितनी बार इसमें फफूंदी लगने लगती है। इससे बचने का बहुत कारगार उपाय है, नमक। आप जब भी अपना शॉवर करटेन खरीदे तो इसको सबसे पहले नमक में धोएं। इससे कभी भी आपके करटेन पर mold नहीं आएगा।

 

खुजली से राहत के लिए
मच्छर के काटने पर कितनी बार आपको खुजली शुरू हो जाती है। शरीर का वह भाग लाल हो जाता है। ऐसी स्तिथि में बहुत ही गुणकारी होता है नमक जो आपको खुजली से तुरंत राहत दे सकता है। इसके लिए आप अपनी फिंगर टिप को पानी से हल्का सा गीला करें, फिर इसको नमक में डालें। अब इस हल्के सीले हुए नमक को खुजली वाली जगह पर रगड़ें।

तांबे के बर्तन चमकाने में
नमक का प्रयोग आप तांबे के बर्तनों को साफ़ करने में भी कर सकती हैं। आप सॉल्ट में विनेगर और लेमन का जूस मिलाकर एक मिक्सचर तैयार करें। अब इस मिक्सचर को स्क्रब पर लगाकर बर्तन को रगड़ें। इससे आपका बर्तन चमक उठेगा। आप इसका इस्तेमाल अपनी पूजा थाली को साफ़ करने के लिए भी कर सकती हैं।

 

कैंडल में इस तरह करें उपयोग
घर में हम जब भी कैंडल जलाते हैं तो इसका मोम पिघलकर घिरने लगता है। इस मोम को साफ करने में काफी समय लगता है। आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है नमक, बस आपको करना होगा ये छोटा सा काम। आपको एक कप पानी में आधा चम्मच नमक डालना है और इसे 15 मिनट तक उबालना है। इसको उबालने के बाद कुछ देर ठंडा होने दें। जब ये सॉल्यूशन ठंडा हो जाए तो इसमें कैंडल को डाल दें। कुछ घंटे तक कैंडल को इसी सॉल्यूशन में रहने दें फिर बाहर निकालकर अच्छे से पोंछ कर सुखा लें। आप जब भी इस कैंडल को जलाएंगे तो आपको मोम पिघलने की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *