थाना विजयनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के संबंध में कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बीयर का सेवन एवं धूम्रपान कर यातायात और जनसुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
प्रकरण में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को जप्त किया गया है।