
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश से बड़ी संख्या में सड़के बंद हो गई हैं। सड़कों के बंद होने से आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने तेज बहाव में फंसे वाहन में बैठे लोगों को बचाया। इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. बता दें कि खराब मौसम से जूझ रहे उत्तराखंड में हालात ज्यादा खराब होते जा रहे हैं. खबर है कि भूस्खलन की वजह से तीन बड़े राजमार्ग बंद हो गए हैं. दूसरी तरफ बद्रीनाथ में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. अभी भी काफी लोग फंसे हुए हैं. मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने तेज उफान वाले नाले में फंसी गाड़ी में बैठे लोगों को बचाया. आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ड्राइवर की आलोचना भी कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक कार बाढ़ के पानी में फंसी है। बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तराखंड के बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास उफनते लामबगड नाले की है, जहां भारी बारिश के कारण नाले में कार फंस गई। वीडियो देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नजारा कितना खतरनाक होगा। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ की टीम ने जेसीबी की मदद से कार का रेस्क्यू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। देखें वीडियो…
बेहद खतरनाक वीडियो:-इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स काफी हैरान-परेशान हैं। वहीं, इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, छह सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये दिल्ली वाले हैं क्या? कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर को यहां जाने की क्या जरूरत थी?