यात्रियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में छत के वेंट से पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे ट्रेन के डिब्बे के अंदर अफरा-तफरी मच गई.

वंदे भारत ट्रेन की छत से बहा पानी, Video वायरल
रेलवे से यात्रियों की शिकायतों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा. अब वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की छत से पानी गिरने के मामले ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री ने शिकायत की है कि ट्रेन की छत से पानी लीक होने लगा, जिससे वे और उनका सामान भीग गया. यात्रियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में छत के वेंट से पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे ट्रेन के डिब्बे के अंदर अफरा-तफरी मच गई.
एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “दिल्ली जाने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस में एक फ्री “वाटरफॉल” सर्विस शुरू होने से यात्रियों को रेनकोट उतारना पड़ा.”
यहां वीडियो देखें:
— Darshil Mishra (@MishraDarshil) June 23, 2025
रेलवे ने की कार्रवाई
उन्होंने लिखा, “ट्रेन संख्या 22415 (वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस) के कोच सी-7 (सीट संख्या 76) में रिटर्न एयर डक्ट से पानी के रिसाव का मामला सामने आया है. मूल कारण: मिक्स मीडिया/रिटर्न एयर फिल्टर द्वारा ड्रिप ट्रे के ड्रेन होल ब्लॉक होने के कारण आरएमपीयू के कूलिंग कॉइल के नीचे कंडेनसेट पानी जमा हो गया था. ब्रेक लगाने के दौरान पानी रिटर्न एयर डक्ट में घुस गया, जिससे यात्री क्षेत्र में पानी टपकने लगा.”
आगे लिखा, “की गई कार्रवाई: प्रभावित आरएमपीयू ड्रिप ट्रे को वापसी यात्रा से पहले एनडीएलएस स्टेशन पर अच्छी तरह से साफ किया गया. फिल्टर और ड्रिप ट्रे के बीच गैप बनाने के लिए फिल्टर के नीचे वॉशर दिया गया, जिससे ड्रेन होल साफ हो गया. कोच को 15/05/25 से 27/05/25 तक प्री-मानसून ड्राइव में चलाया गया. फिल्टर और ड्रिप ट्रे के बीच गैप बनाने के लिए वॉशर के प्रावधान के लिए रेक के सभी आरएमपीयू की जांच की जा रही है”.
A case of water leakage was reported from the return air duct in coach C-7 (seat no. 76) on Train No. 22415 (Varanasi–New Delhi Vande Bharat Express).
Root Cause:
Condensate water accumulated under the cooling coil of the RMPU due to drain holes of drip tray blocked by Mix media/…— RailwaySeva (@RailwaySeva) June 24, 2025
पहले भी आया था ऐसा मामला
2024 में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसे यात्रियों ने रिकॉर्ड कर लिया था. उस समय उत्तर रेलवे के आधिकारिक हैंडल ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा था कि यह समस्या अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई थी.