Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों से भिड़ने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं सोमवार को टोल प्लाजा पर टोल कर्मी से भिड़ने का एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक महिला को टोलकर्मी को बुरी तरह मारते हुए दिख रही है। महिला एक के बाद एक चार सेकंड में ही टोल कर्मी को सात थप्पड़ जड़ देती है। बता दें कि ये मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ से छिजारसी टोल प्लाजा का है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है।
चार सेंकड में मारे सात थप्पड़
यह घटना हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा की बताई जा रही है। हापुड़ के पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को यात्रियों और टोलकर्मियों के बीच हुए विवाद भड़का था। देखते ही देखते यह उग्र रूप ले लिया। इस दौरान एक महिला टोलकर्मी के केबिन में घुस गई। महिला ने टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। महिला नेक कर्मचारी को करीब 4 सेकंड में 7 झापड़ मारे हैं। CCTV फुटेज पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 8 बजे की है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी को चार सेकंड में सात थप्पड़ जड़ दिए। उत्तर प्रदेश की पुलिस हो या यहाँ की महिला थप्पड़ मारने में इनका कोई मुकाबला नहीं है pic.twitter.com/Wj6SOy5K7C
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) April 13, 2025
महिला पर कार्रवाई की मांग
टोल प्रबंधन के अनुसार, एक महिला से फास्टैग में राशि समाप्त होने के कारण कैश में टोल मांगा गया था। इस बात पर महिला नाराज़ हो गई और टोल कर्मचारी से बहस करने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिला टोल बूथ के अंदर घुस गई और कर्मचारी को थप्पड़ मारने लगी। इसी दौरान उसने कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। घटना के बाद टोल कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। टोल प्रबंधन का कहना है कि यदि फास्टैग में बैलेंस नहीं होता, तो नियम के अनुसार नकद टोल वसूला जाता है। लेकिन महिला ने नियमों का पालन न करते हुए मारपीट जैसी हरकत कर दी।