डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में: फाउंडर-न्यू डोनर श्रेणियों में मुकाबला, 21 मई को वोटिंग; प्रक्रिया पर विवाद हाईकोर्ट तक पहुंचा


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव कार्यक्रम के तहत बुधवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था, जिसमें कुल 11 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

कॉलेज से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार, इस बार चुनाव दो विशेष श्रेणियों में कराए जा रहे हैं। इनमें ‘फाउंडर डोनर’ यानी पुराने दानदाता राजघराना श्रेणी से 4 उम्मीदवारों और ‘न्यू डोनर’ श्रेणी से 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 3 मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी शेष रहेंगे।

फाउंडर डोनर श्रेणी में दो पदों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें वर्तमान बोर्ड अध्यक्ष विक्रमसिंह पंवार, सदस्य प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, ठाकुर नरेन्द्रसिंह बिडवाल और ठाकुर अनिरुद्ध सिंह दोत्ररिया शामिल हैं।

न्यू डोनर श्रेणी में सात दावेदार

न्यू डोनर श्रेणी के एक पद के लिए सात उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। इनमें राजेश अग्रवाल, संदीप पारिख, जयेश पटेल, नीरज देसाई, हरपालसिंह भाटिया, गुरमीतसिंह भाटिया और मानवीरसिंह बायस शामिल हैं।

21 मई को मतदान, उसी दिन परिणाम

4 मई से डाक मतपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य मतदान 21 मई को कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया पर विवाद भी गहराया

बोर्ड गठन की प्रक्रिया विवादों से भी घिरी हुई है। कॉलेज के संविधान में किए गए संशोधनों और चुनाव में देरी को लेकर सदस्यों के बीच असंतोष देखा जा रहा है। विशेष रूप से ‘ओल्ड डेलियन्स’ श्रेणी को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू करने का विरोध हो रहा है।

यह मामला अब शासन और प्रशासन तक पहुंच गया है। नाराज सदस्यों ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं विवाद हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है।

अब देखना होगा कि कानूनी अड़चनों और विरोध के बीच 21 मई को होने वाले मतदान में मतदाता किन चेहरों पर भरोसा जताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *