इंदौर। पुलिस की गिरफ्त में महिला वकील का रेप आरोपी,खुद के बचाब में करने लगा हंगामा,भेजा जेल

खुद को पार्लियामेंट (संसद भवन) में केंद्र सरकार का कर्मचारी बताकर इंदौर की महिला वकील से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली में संसद के बाहर स्ट्रीट थाना क्षेत्र की चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। इंदौर पुलिस उसे कई दिनों से तलाश रही थी। और उसकी लाइव लोकेशन पर नजर रख रही थी। गिरफ्तार करने के बाद उसे इंदौर लाकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने पार्लियामेंट के स्ट्रीट थाना क्षेत्र की चाय की दुकान पर पहुंची तो उसने वकीलों को बुला लिया और हंगामा करने लगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर इंदौर की महिला वकील ने रेप का आरोप लगाया है। हंगामा कर रहे वकीलों को जब यह बात पता चली तो वे शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और इंदौर ले आई। इंदौर में आरोपी का एमवाय अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

TI पंकज द्विवेदी के मुताबिक 35 साल की हाईकोर्ट महिला वकील से रेप के मामले में पुलिस मंगलवार को आरोपी ध्रुवसिंह लाठी को इंदौर लेकर पहुंची। ध्रुव को बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया। ध्रुव दिल्ली में एक मैग्जीन में काम कर रहा था। जबकि वह खुद को पार्लियामेंट में सेन्ट्रल गवर्नमेंट का अफसर बताता था। उसने अपनी प्रोफाइल में पीएम की फोटो लगा रखी थी। वहीं सांसद भवन के फोटो के साथ अपनी फोटो एडिट कर कई लोगों से इसी तरह से मिलता था।

इंदौर से लोकेशन ट्रेस करते हुए दिल्ली में चाय की दुकान तक पहुंची पुलिस
ध्रुव सिंह लाठी को लेकर पुलिस उसकी लगातार लोकेशन निकाल रही थी। कौशांबी उत्तर प्रदेश से जानकारी लगी कि इस वक्त दिल्ली में किराये के घर में रहता है। वह एक मैग्जीन के लिये काम करता है। ध्रुव की लोकेशन आखिरी में संसद भवन के बाहर मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे एक चाय की दुकान पर पकड़ लिया।

यहां महिला पुलिस अफसर को देखकर वह चुप हो गया। बाद में उसने खुद को मीडिया कर्मी बताया। हंगामा से बचने के लिये सीधे पुलिस उसे सांसद भवन के स्थानीय थाने ले गई। यहां ध्रुव ने अपने वकीलों को बुला लिया। वकीलों ने हंगामा किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर कहा कि ध्रुव पर महिला वकील से रेप का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला वकील को भी इसी तरह से दिया था फर्जी परिचय
दरअसल महिला वकील ने ध्रुव की दो साल पहले पहचान फेसबुक आईडी से हुई थी। इस दौरान उसने खुद को गवर्नमेंट का अफसर बताया था। उसने दिल्ली में लीगल एडवाइजर बनने का झांसा भी दिया था। इन्हीं बातों में आकर महिला वकील उसके बहकावे में आ गई थी। जिसके बाद तरह तरह के बातें कर शादी की बात करने लगा।

कई लोगों से कर चुका है ठगी
ध्रुव खुद की प्रोफाइल में पार्लियामेंट में खुद को सरकारी अफसर बताकर काम करवाने ओर दिलवाने के नाम पर ठगी जैसी वारदातें कर चुका है। पुलिस के मुताबिक अभी उन्होंने इंदौर के रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ली है। लेकिन दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद इस तरह की बात सामने आई थी। परदेशी पुरा पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम उसे जिला जेल में दाखिल करा दिया गया है। अभी उसके अपराधों को लेकर और जानकारी निकाली जाएगी।

इंदौर की एक महिला वकील ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महिला हाई कोर्ट वकील है। और आरोपी उप्र का रहने वाला है। महिला वकील ने आरोप लगाया कि 15 मई को आरोपी इंदौर में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। लेकिन उसने मेरे साथ मारपीट कर रेप किया और फरार हो गया। चार दिन बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। तब महिला वकील ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।

35 वर्षीय पीड़ित महिला वकील ने बताया कि दो साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए ध्रुव सिंह लाठी से हुई थी। उसने खुद को उप्र के कौशांबी का रहने वाला बताया। चैटिंग पर उसने अपने दो मोबाइल नंबर दिए। और मुझसे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन मैंने कोई बात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *