इंदौर में 15 सितंबर को सजेगी संगीत की शानदार महफिल “NISHTHA KESHAV LIVE”

इंदौर। युवाओं के बीच संगीत के प्रति बढ़ते उत्साह और लाइव म्यूजिक के जुनून को एक नया मंच देने के उद्देश्य से इंदौर में “*NISHTHA KESHAV LIVE”*का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट 15 सितंबर 2026 को शाम 7:15 बजे आनंद मोहन माथुर सभागृह, स्कीम नं. 54, इंदौर में आयोजित होगा।
केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि अलग-अलग वाद्य यंत्रों, आवाजों और संगीत शैलियों का ऐसा लाइव अनुभव होगा, जिसमें इंदौर के संगीतप्रेमियों और विशेष रूप से युवाओं को एक यादगार शाम का अनुभव मिलेगा।
इस कॉन्सर्ट की परिकल्पना और आयोजन में *सचिन भोंसले तथा कमलेश कंडारा
जी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
लाइव म्यूजिक की मजबूत टीम में योगेश पाठक (Keyboard, Keytar), रजत याग्निक (Drums), दक्ष शर्मा (Flamenco, Lead Guitar), प्रखर कंडारा (Percussions, Backing Tracks) और मोहित मालवीय (Keyboard) अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में राहुल देव (Bass Guitar) और विशेष प्रस्तुति के लिए विश्व प्रसिद्ध बांसुरी 🪈 वादक श्री बलजिंदर सिंह बल्लू (Flute, Aerophone) भी मौजूद रहेंगे।
*विशेष अतिथियों और युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी*
“NISHTHA KESHAV LIVE” में शहर की विभिन्न युवा प्रतिभाओं और विशेष अतिथियों की भी सहभागिता रहेगी। इनमें आनंद शिंदे, दिव्यांश दवे, गर्वित मदान, रुद्र तिवारी, कबीर चावला, जसलीन कौर, मयंक कुशवाहा, कशिश सिंह, शाल्मली दीक्षित, आरुषि पाल, शुभी भोंसले और अक्षत ठक्कर सहित अनेक युवा शामिल होंगे!
कार्यक्रम में वोकल कलेक्टिव भी अपनी विशेष प्रस्तुति देगा, जिसमें दीप्ति पाठक (Leader), दिशा तिवारी, मेहंदी बिरला और तन्मय महाजन शामिल हैं।
आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल मंच से संगीत सुनाना नहीं, बल्कि उन्हें लाइव म्यूजिक की ऊर्जा, कलाकारों की मेहनत और संगीत की वास्तविक अनुभूति से जोड़ना है।
“Come for the Music. Stay for the Vibe. Leave with a Memory.”
“NISHTHA KESHAV LIVE” इसी भावना के साथ इंदौर के संगीतप्रेमियों को आमंत्रित कर रहा है। कार्यक्रम में संगीत, वाद्य यंत्रों, गायन और लाइव परफॉर्मेंस का ऐसा संयोजन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।
दिनांक: 15 सितंबर 2026
मंगलवार
समय: शाम 7:15 बजे
स्थान: आनंद मोहन माथुर सभागृह, स्कीम नं. 54, इंदौर
NISHTHA KESHAV LIVE — Come for the Music. Stay for the Vibe. Leave with a Memory.
प्रस्तुति एवं तकनीकी सहयोग: Sound — Pradeep Wankar | Video — VMV Production | Stage Décor — Brio Entertainments