शिवा शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे: करोड़पति कारोबारी को नौकरों की तरह रखती थी श्रद्धा दुबे, पैर दबवाने से लेकर लिपस्टिक पोतकर न्यूड डांस कराने और टॉर्चर के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तक के आरोप

बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की सनक के कई मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने श्रद्धा दुबे के घर पर काम करने वाली मेड के साथ ही आरोपितों से भी कई चक्र पूछताछ की है। शिवा की हत्या की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश जेल में बंद है।

शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के बारे में जानकारी मिली है कि नौ अक्टूबर की रात में भी श्रद्धा दुबे ने शिवा के कपड़े उतरवाए और उससे डांस कराया। उसका मकसद शिवा को बेइज्जत करना था। श्रद्धा ने शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी और उसको नाचने के लिए मजबूर किया था।

करोड़पति शिवा शर्मा को श्रद्धा दुबे नौकरों की तरह रखती थी। उससे पैर दबवाती भी दबवाती थी। सिगरेट लेने भेजने के साथ और भी काम कराती थी। आरोपी श्रद्धा ने शिवा को अपनी कई तस्वीरें दिखाई थी, जिनमें बड़े अफसरों से फोटो में मौजूद थी।

लखनऊ में कोर्ट में पेशी से ठीक पहले पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा ने शव पर मिले लिपिस्टिक के निशान और सिर्फ अंडरवियर में शिवा के रहस्य का खुलासा किया है। उसने बताया कि घटना के दिन वह शिवा शर्मा से न्यूड डांस करा रही थी।

उसके कपड़े उतरवा दिए थे और पेट, पीठ व चेहरे पर लिपिस्टिक लगाया था। इसके बाद डंडे की जोर पर उसे डांस के लिए मजबूर किया। घटना के वक्त मौके पर उसकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर दानिश और एक्स बॉयफ्रेंड आमिर भी मौजद थे। श्रद्धा दुबे ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शिवा शर्मा से इस तरह का डांस उसने पहली बार नहीं कराया, बल्कि पहले भी कई बार या कहें अक्सर कराया था।

उसने बहन रश्मि, आमिर, चालक दानिश के सामने शिवा से डांस कराया था। शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोतने के साथ ही सिगरेट से जलाकर बहुत प्रताड़ित किया। शिवा के पेट-पीठ और चेहरे पर लिपिस्टिक के निशान थे और श्रद्धा दुबे बिना कपड़ों के डांस करवाकर शिवा शर्मा को टॉर्चर करती थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपियों से पहले अलग-अलग पूछताछ की गई। तीनों ने कई विरोधाभाषी बयान दिए हैं। फिर तीनों को एक साथ बैठाकर भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने विरोधाभाषी बयानों को क्रास करने की कोशिश की।

इस पूछताछ में पता चला है कि श्रद्धा दुबे ने वास्तव में शिवा शर्मा का इस्तेमाल कर रही थी। उसने शिवा पर इस कदर दबाव बना रखा था कि वह रोज श्रद्धा दुबे के पैर तक दबाता था।श्रद्धा ने इस तरह के कई वीडियो भी बनाकर रखे थे और यही वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करती थी।

श्रद्धा हर दिन किसान के बाजार के कैफे में जाती थी और वहां हुक्का पीने के दौरान टारगेट सेट करती थी। श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद से कई कैफे संचालक भूमिगत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *