आर्यन खान के साथ सेल्फी वाले शख्स की वायरल तस्वीर पर अब NCB ने कही ये बात

क्रूज ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन  खान का नाम सामने आने के बाद ये खबर आग की तरह फैल गई. कोर्ट ने आर्यन सहित तीन आरोपियों को एक दिन के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की हिरासत में भेज दिया. इस पूरे मामले में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इसमें एक शख्स आर्यन खान के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है. अब इस वायरल तस्वीर पर एनसीबी का बयान आया है. एनसीबी ने साफ किया कि आर्यन खान के साथ इस तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति एनसीबी का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है.

एनसीबी का अधिकारिक बयान जारी
क्रूज पर छापेमारी के बाद आर्यन को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था. इस दौरान एक तस्वीर सामने आई जिसमें पूछा जा रहा है कि इस तस्वीर में सेल्फी ले रहा शख्स कौन है ? वायरल हो रही इस तस्वीर को देख लोग इस शख्स को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  का अधिकारी मान रहे थे. वहीं अब एनसीबी ने अधिकारिक बयान जारी कर सब साफ कर दिया है.

8 लोगों से की थी पूछताछ
आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई के एक क्रूज जहाज पर छापा मारा, करीब 600 से ज्यादा लोग उस जहाज पर मौजूद थे. इस मामले में 8 लोग आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जयसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से पूछताछ की गई. जिसमें से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा अभी भी एनसीबी की कस्टडी में हैं.

आपको बता दें कि सलमान खान को भी रविवार रात करीब 11:30 बजे शाहरुख खान के घर मन्नत के पास स्पॉट किया गया था. जिन्हें देखकर पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसके बाद सलमान सामने से हटने का इशारा भी करते नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *