ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के लिए लिखी पोस्ट, बोले….

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने पर रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपना सपोर्ट जता चुकी हैं। अब रितिक ने आर्यन के लिए एक लंबा और काफी मोटिवेशनल लेटर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘माय डियर आर्यन. जिंदगी बहुत ही अजीबोगरीब सफर है. यह इसलिए महान है क्योंकि कुछ भी निश्चित नहीं. यह महान है क्योंकि यह आपके सामने मुश्किल परिस्थितियां लाती है लेकिन ईश्वर बहुत दयालु है. ईश्वर हमेशा मजबूत इरादों के लोगों के सामने ही मुश्किल हालात पैदा करता है. तुम जानते हो तुम्हें इसके लिए चुना गया है. इस सारे अफरातफरी के माहौल के बीच तुम खुद को संभाल सकते हो. और मैं जानता हूं कि तुम ऐसा महसूस भी कर रहे होंगे. क्रोध, भ्रम, लाचारी. आह, नायक को आपके अंदर से बाहर निकालने के लिए आवश्यक सामग्री. लेकिन सावधान रहें, वही तत्व अच्छी बातों का दम घोंट सकते हैं, जैसे दया, करुणा, प्रेम. अपने आप को जलने दो, लेकिन बस इतना ही. गलतियाँ, असफलताएँ, जीत, सफलता, में से यदि आप जानते हैं कि कौन से हिस्से को अपने पास रखना है और कौन से हिस्से अनुभव से दूर करने हैं. जान लें कि आप उन सभी के साथ बेहतर तरीके से विकसित हो सकते हैं. मैं तुम्हें एक बच्चे के रूप में जानता हूं और मैं तुम्हें एक आदमी के रूप में भी जानता हूं. इन्हें आत्मसात करो. आप जो कुछ भी अनुभव करते हैं. उसे आत्मसात करें. वह आपके उपहार हैं. मुझ पर भरोसा करें. एक समय जब तुम इन सब बातों पर गौर करोगे तो देखना तुम्हें काफी चीजें समझ आएंगी. अगर आपने शैतान की आँखों में झांका है और अपने आप को शांत रखा है. शांत रहें. चीजें को देखें. यही बातें तुम्हारे कल का निर्माण करेंगी. और आने वाला कल उम्मीदों की रोशनी से भरा होगा. लेकिन इसके लिए तुम्हें अंधेरे से गुजरना होगा. शांत रहे और खुद को न खोएं. उम्मीदों की रोशनी पर भरोसा करें, वह सदा से वहां है. ढेर सारा प्यार. 7 अक्तूबर, 2021.’

बात दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी शाहरुख खान और गौरी खान के सपोर्ट में अपना पक्ष रखा था. उन्होंने लिखा था, ‘मुझे लगता है कि यह आर्यन खान के बारे में नहीं है, क्योंकि वो दुर्भाग्यवश गलत समय पर गलत जगह मौजूद था. इस सिचुएशन को एक उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है कि बॉलीवुड के लोगों का कैसे ‘विच हंट’ किया जाता है. यह दुख देने वाला और अनफेयर है, क्योंकि वह अच्छा बच्चा है. मैं शाहरुख और गौरी के साथ खड़ी हूं.’

बात करें आर्यन खान की तो उनका केस मुंबई के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं. संतिश मानशिंदे वही हैं, जिन्होंने सलमान खान, रिया चक्रवर्ती और संजय दत्त का केस लड़ा था. आर्यन ने पूछताछ में एनसीबी को कई अहम जानकारियां दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *