पंजाब रेजिमेंट के जवान किसानों के साथ कर रहे हैं प्रदर्शन? सेना ने बताई सच्चाई

केंद्र के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ 10 महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहे जवानों को पंजाब रेजिमेंट का जवान बताया जा रहा है जो किसानों के समर्थन में आंदोलन में शामिल हुए हैं. हालांकि, इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण दिया है।

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट कर भारतीय सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरलहो रहा है। जिसमें भारतीय सेना के जवान एक तंबू के नीचे नागरिकों के साथ खड़े हैं और ये पंजाब रेजिमेंट के जवान कुछ किसानों के साथ विरोध कर रहे हैं। यह बिल्कुल मनगढ़ंत और फर्जी खबर है।

ऐसा बताया गया है यूनिट के पूर्व सैनिकों ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे सेवारत कर्मियों के लिए चाय की व्यवस्था की थी। ऐसे में ये कहना कि ये वीडियो पंजाब रेजिमेंट के जवानों का है बिल्कुल गलत है। इसके साथ ही न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ काफी समय से किसान आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन के बीच इस वीडियो को लेकर तमाम तरह के दावे किए गए। कुछ लोगों ने दावा किया कि भारतीय सेना की एक रेजीमेंट के ये जवान प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल सेना के अधिकारियों ने खुद इस बारे में स्पष्टीकरण दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *