मध्य प्रदेश : अच्छा डांसर नहीं बन पाने से निराश युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में PM मोदी से की यह मांग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार को एक युवक ने आत्महत्या कर जान दे दी. बताया जा रहा है कि वह वह अच्छा डांसर बनने में नाकाम रहा. इस बात से निराश युवक ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि आत्महत्या करने वाले किशोर की उम्र तकरीबन सोलह साल है. आत्महत्या करने वाले किशोर के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. इस नोट में युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए गीत और डांस कोरियोग्राफ किए गए एक म्यूजिक वीडियो बनाकर उसकी अंतिम इच्छा को पूरी करें.

झांसी रोड थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा के मुताबिक, सुसाइट करने वाला किशोर 11वीं कक्षा का छात्र था. रविवार रात रेलवे ट्रैक पर लेटकर उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर लड़के द्वारा लिखा गया ‘सुसाइड नोट’ उसके शरीर के साथ मिला था. इस सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह एक अच्छा डांसर नहीं बन सकता क्योंकि उसके परिवार और दोस्तों ने उसका साथ नहीं दिया.

जान देने वाले किशोर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के बाद एक म्यूजिक वीडियो बनाया जाए जिसमें एक गाना अरिजीत सिंह द्वारा गाया जाए और डांस को नेपाली कलाकार सुशांत खत्री द्वारा कोरियोग्राफ किया जाए. साथ ही इस नोट में कहा गया है कि यह म्यूजिक वीडियो उसकी आत्मा को शांति देगा. उन्होंने इस सुसाइड नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतिम इच्छा पूरी करने का आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *