Viral Video:कोबरा को पहले शख्स ने बाल्टी भरकर पिलाया पानी, फिर खूब नहलाया, Video देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखें होंगे जिनमें जानवर इंसानों की मदद करते दिखाई देते हैं, लेकिन आज हम जो वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं वो थोड़ी अलग है। इस वीडियो में एक आदमी एक सांप की मदद करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कोबरा को नहलाता हुआ नजर आ रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लंबा चौड़ा कोबरा सांप दिखाई दे रहा है, जो अपने फन को उठाए हुए बैठा है. वहीं पास एक शख्स खड़ा है, जो पहले बाल्टी में पानी भरकर कोबरा को पिलाता है और फिर उसे खूब नहलाता है. आप देख सकते हैं कि इस दौरान वो शख्स ज़रा सा भी डर नहीं रहा है.

देखें Video:

 

इस वीडियो को अबतक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ”कम से कम किसी ने जानवर को समझने की कोशिश की.” दूसरे ने लिखा- असीमित दयालुता आपके रास्ते पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *