
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। सिंधिया को रिटायर्ड आईएएस प्रशांत मेहता ने क्लीन बोल्ड कर दिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को तीन दिन के दौरे पर ग्वालियर. एयरपोर्ट से सिंधिया MITS कॉलेज में गए और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक ली. बैठक से निकलने के बाद सिंधिया MITS कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंचे. सिंधिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान खिलाड़ियों ने सिंधिया से पिच पर बल्लेबाजी करने की गुजारिश की. सिंधिया मान गए. वो पिच पर पहुंचे. खिलाड़ियों ने बॉलिंग की तो सामने बल्ला थामे सिंधिया ने जमकर बल्लेबाज़ी की. बाद में पूर्व IAS अफसर प्रशांत मेहता की एक गेंद पर सिंधिया क्लीन बोल्ड हो गए.
जीवन में खेल का रोमांच जरूरी- सिंधिया
क्लीन बोल्ड होने के बाद सिंधिया ने फिर से बल्लेबाज़ी की. कई बार गेंद को मैदान के बाहर का रास्ता दिखाया. उनके इस अंदाज और सहजता का मैदान में मौजूद लोगों ने आनंद लिया. सिंधिया ने कहा कि जीवन में खेलों का रोमांच भी होना चाहिए. खेल युवा पीढ़ी से जुड़ने का एक बेहतर माध्यम है. हमारी सरकार फिट इंडिया मूवमेंट भी चला रही है.