आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २१ अक्टूबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:२६
सूर्यास्त: ? ०५:४२
चन्द्रोदय: ? १८:१४
चन्द्रास्त: ?०६:४७
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? प्रतिपदा (२२:१५ तक)
नक्षत्र ? अश्विनी (१६:१७ तक)
योग ? वज्र (२१:०१ तक)
प्रथम करण ? बालव (०९:१७ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२२:१५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? मेष
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३९ से १२:२४
अमृत काल ? ०८:२५ से १०:१०
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:२३ से १६:१७
विजय मुहूर्त ? १३:५४ से १४:३९
गोधूलि मुहूर्त ? १७:२८ से १७:५२
निशिता मुहूर्त ? २३:३६ से २४:२७
राहुकाल ? १३:२६ से १४:५०
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:२३ से ०७:४७
होमाहुति ? चन्द्र (१६:१७ तक)
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पाताल (२२:१५ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? गौरी के साथ (२२:१५ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
कृषक भूमि पूजा, मंगल तुला में २६:०० से, वाहनादि क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+गृहप्रवेश मुहूर्त मुहूर्त प्रातः १०:४६ से दोपहर ०३:०१ तक, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा) आदि के लिये तुला-कुंम्भ लग्न प्रातः ०६:३३ से सायं ०४:१० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – ३०:०९ से ०८:३०
वृश्चिक – ०८:३० से १०:४९
धनु – १०:४९ से १२:५३
मकर – १२:५३ से १४:३४
कुम्भ – १४:३४ से १६:००
मीन – १६:०० से १७:२३
मेष – १७:२३ से १८:५७
वृषभ – १८:५७ से २०:५२
मिथुन – २०:५२ से २३:०६
कर्क – २३:०६ से २५:२८
सिंह – २५:२८ से २७:४७
कन्या – २७:४७ से ३०:०५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:२३ से ०८:३०
शुभ मुहूर्त – ०८:३० से १०:४९
रज पञ्चक – १०:४९ से १२:५३
शुभ मुहूर्त – १२:५३ से १४:३४
चोर पञ्चक – १४:३४ से १६:००
शुभ मुहूर्त – १६:०० से १६:१७
रोग पञ्चक – १६:१७ से १७:२३
चोर पञ्चक – १७:२३ से १८:५७
शुभ मुहूर्त – १८:५७ से २०:५२
रोग पञ्चक – २०:५२ से २२:१५
शुभ मुहूर्त – २२:१५ से २३:०६
मृत्यु पञ्चक – २३:०६ से २५:२८
अग्नि पञ्चक – २५:२८ से २७:४७
शुभ मुहूर्त – २७:४७ से ३०:०५
रज पञ्चक – ३०:०५ से ३०:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन बुद्धि भ्रम के कारण इनमे से कुछएक ही हाथ लग पाएंगे। आज आप तुरंत निर्णय लेने की जगह लोगो से विचार विमर्श के बाद ही कदम उठायेंगे इसमे केवल समय ही बर्बाद होगा लाभ शून्य रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन अनुकूल बना रहेगा बुद्धि के प्रयोग से कार्यो में सहज विजय पाएंगे अन्य लोगो के लिए भी आप मार्गदर्शक का कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी भी निर्णय को लेने में संकोच नही करेंगे जिसका परिणाम सकारत्मक रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। धन लाभ आशाजनक तो नही फिर भी संतोषजनक अवश्य रहेगा। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको घरेलू कार्यो के अकस्मात आने से दिनचार्य में फेर बदल करना पड़ेगा। दिन का आरंभिक भाग दुविधा में बीतेगा जल्दी से किसी काम को करने का मन नही बनेगा जिससे अधिकांश कार्य मध्यान बाद तक लटके रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा। महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही अधिक करेंगे।
धन संबंधित कार्यो को लेकर धैर्य दिखाये आंशिक मात्रा में मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। कोई नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके अनुकूल तो रहेगा लेकिन आज निर्णय लेने में कोई चूक होगी जिससे बाद में पछताना पड़ेगा कोई भी बड़ा काम करने से पहले ही अनुभवियों से सलाह कर लें हानि से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर काम के समय मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन किसी को बिन मांगे सलाह ना दे। ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बीते दिन की अपेक्षा थोड़ा बेहतर रहेगा। सेहत में सुधार अनुभव करेंगे फिर भी ज्यादा मानसिक अथवा शारीरिक बोझ ना डालें। दिन का आरंभिक भाग आज भी उलझनों वाला रहेगा कार्य क्षेत्र पर अनमने मन से काम करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी उधारी के व्यवहार ना बढ़ाये वसूली में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी परिस्थितियां भ्रम में डालने वाली बन रही है विशेष कर प्रलोभन से दूर रहें अन्यथा परिणाम हानिकर ही होंगे। दिन के आरम्भ से ही धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैनी रहेगी धर्य से लक्ष्य बनाए कर मेहनत करें आज का परिश्रम कल अवश्य ही लाभदायक सिद्ध होगा। भागीदारों से अनबन होने की संभावना है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये छोटी बचत से जमा धन खर्च होने पर उदास होंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये विशेष रहेगा आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के कारण मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मन मे असफल होने का भय भी रहेगा लेकिन अंत मे विजय मिलने से भविष्य की धन संबंधित उलझने शांत होंगी। आज व्यापार विस्तार की सोच रहे है तो अवश्य करने। नौकरी पेशाओ को अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए मानसिक श्रम करना पड़ेगा फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी उठापटक वाला रहेगा। किसी पुराने विवाद अथवा अन्य व्यावसायिक कारणों से मध्यान तक दौड़धूप करनी पड़ेगी आज आपको जिसकी जरूरत पड़ेगी वही आपके कार्यो से दूर भागेगा जिससे असुविधा के साथ विलम्ब होगा। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। जोडतोड़कर काम चलाना आर्थिक दृष्टिकोण से हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी तार्किक शक्ति प्रखर रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आपका मन एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी। मानसिक विकारों को छोड़ सेहत ठीक रहेगी ।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी आपका विपरीत स्वभाव दिनचार्य खराब बनाएगा गलती करने पर स्वीकार नही करेंगे उल्टे समझाने वालो को भी नैतिक आचरण का पाठ सिखाएंगे। घर मे आज आपकी बातों को गंभीरता नही मिलेगी। किसी प्रियपात्र से विचार मेल ना खाने पर मतभेद बढ़ेंगे। स्वयं के बल पर लिए निर्णय अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। महिलाओ में अहम की भावना रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा। सेहत की लापरवाही भारी पड़ेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं आपको आश्चय में डालेंगी निश्चिन्त रहें आपके लिये लाभदायक ही रहेंगी और इनका प्रभाव निकट भविष्य में भी देखने को मिलेगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अचानक होगा। सहकर्मी आपको बिना मांगे सहयोग करेंगे परन्तु अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना भी छुपी होगी कार्य व्यवसाय में दोपहर के समय कुछ समय के लिये रुकावट आएगी। सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये केवल खाना पूर्ति के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। सामाजिक व्यवहार के लिये मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल वातावरण ना मिलने से मन मे बेचैनी रहेगी। लेकिन आप कुछ ना कुछ काम मे लगे ही रहेंगे खाली बैठना पसन्द नही करेंगे इसका फल भी देर अबेर आपके लिये हितकर ही रहेगा। परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे महिलाओ में धैर्य की कमी रहेगी बिना तथ्यों को जाने बहस पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये। संतानों की बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 अक्टूबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि 10:17 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:28 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:59 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र सायं 04:17 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:38 से 03:03 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 से 12:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगी यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज मंगल तुला राशि मे मध्य रात्रि पश्चात 02:01 बजे से , गंडमूल सायं 04:17 बजे तक , गुरु गोविंद सिंह पुण्य दिवस , आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका मित्रों पर खर्च होगा । बुजुर्गों से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा । आकस्मिक लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगी । दूर रहनेवाले संतान से शुभ समाचार मिलेगा । प्रवास , पर्यटन का सफलतापूर्वक होगा ।

वृषभ :~ आज आपको नौकरी में पदोन्नति होगी । उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा । सरकारी निर्णय पक्ष में आने से लाभ होगा । गृहस्थ में सुख – शांति रहेगी । नए कार्यों को हाथ में लेंगे । अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें ।

मिथुन :~ आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जिससे कार्य मे उत्साह नही रहेगा । नौकरी – व्यवसाय मे साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का असहयोगपूर्ण व्यवहार होने से मानसिक हताशा रहेगी ।

कर्क :~ आज आपका नकारात्मक व्यवहार रहेगा । क्रोध अधिक रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा । वाणी पर संयम रखे । परिवारिक विवाद हो सकता है । आर्थिक तंगी रहेगी ।

सिंह :~ आज सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा । जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम ले । सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी ।

कन्या :~ आज बिमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी । कार्य सफलता और यश मिलेगा । आफिस में सहकर्मी सहायक होंगे । व्यापार में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान हो सकता है ।

तुला :~ आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह से उपयोग कर सकेंगे । बौद्धिक प्रवृत्तियाँ या चर्चा में मन लगेगा । अधिक विचारों से मन विचलित रहेगा । सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी से सभी कार्य करेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ने के साथ मानसिक अस्वस्थता रहेगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पारिवारिक अनबन से मन दुःखी होगा । स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखे ।

धनु :~ आज आप नए कार्य के लिए प्रेरित होंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रसन्नता रहेगी । लघु यात्रा हो सकती है । मित्रों और सम्बंधियों की मुलाकात सुखद रहेगी । भाग्य साथ रहेगा । व्यापार में प्रगति होगी ।

मकर :~ आज आप न बोलने में नौ गुण – इस कहावत की यथार्थता को समझकर यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएँगे । पारिवारिक मनमुटाव न हो इस हेतु यह आवश्यक है । विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा ।

कुंभ :~ आपका आज का दिन शारीरिक , मानसिक और आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होगा । परिवार के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन करेंगे । उपहार और धन की प्राप्ति होगी । प्रसन्नता से दिन बितेगा ।

मीन :~ आज आप कम समय में लाभ का लालच छोड़ने के साथ पूंजी निवेश में ध्यान रखे । मन एकाग्र नही रहेगा । संतान की समस्या रहेगी । महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट – कचहरी में सतर्क रहे । आर्थिक लेन – देन नही टाले ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *