धार । पति फोन पर कर रहा दूसरी युवती से बातचीत, पत्नी ने की आत्महत्या

पति फोन पर कर रहा दूसरी युवती से बातचीत, पत्नी ने की आत्महत्या
समझाईश पर पति ने की मारपीट, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) ग्राम बंधानिय बड़ी सुरानी में महिला के द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पति को ही पुलिस ने आरोपी बनाया हैं, महिला के पति दूसरी युवती से फोन पर बातचीत करता था। इसी बात को लेकर जब पत्नी ने समझाने की कोशिश की तो आरोपी पति प्रताडि़त करते हुए मारपीट करने लगा। पूरे मामले का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ हैं, पुलिस ने मामले में घटना दिनांक 25 सितंबर को मर्ग कायम किया था। जिसकी ही जांच करते हुए करीब 25 दिनों बाद आरोपी पति रविंद्र उर्फ रवि पिता अमरसिंह को ही आरोपी बनाया है।
बाग थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक को कविता पति रवि ने कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली थी, मामले में नवविवाहित होने के चलते प्रकरण की जांच कुक्षी एसडीओपी द्वारा शुरु की गई। जिसमें पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद परिजनों को बयान के लिए बुलाया, जिन्होंने बताया कि पति शादी के बाद से ही किसी अन्य युवती से फोन पर लगातार बात करता रहता था। नई-नई शादी होने पर पत्नी कविता ने युवती से बातचीत बंद करने की सलाह देते हुए शादीशुदा जीवन पर ध्यान देने के लिए कहा। किंतु आरोपी रवि ने युवती से संपर्क बंद करने के बजाय पत्नी से ही मारपीट शुरु कर दी थी। इसी बात से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया था। पुलिस के अनुसार मामले में पति के द्वारा ही प्रताडि़त करने व मारपीट करने की बात सामने आई हैं, जिसके चलते बयानों के आधार पर रवि को ही आरोपी बनाया हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *