Drugs Case: नवाब मलिक के आरोपों पर NCB के समीर वानखेड़े ने कही ये बात

 

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की ओर से बॉलीवुड के कुछ लोगों से वसूली जैसे आरोपों को लेकर नारको टिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो यानी NCB के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े ने जवाब दिया है. वानखेड़े ने NDTV को दिए  इंटरव्‍यू मे सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्‍होंने कहा कि वे दुबई नहीं अपने परिवार के साथ मालदीव गए थे. वानखेड़े ने इसके साथ ही सवाल पूछा कि क्‍या कोई वसूली करने परिवार, बच्‍चों के जाएगा. गौरतलब है कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर दुबई और मालदीव में बॉलीवुड के कुछ लोगों से वसूली का आरोप लगाया थे. वे इससे पहले, वानखेड़े पर फर्जीवाड़ा करने से लेकर कई आरोप भी लगा चुके हैं

इंटरव्‍यू के दौरान, समीर वानखेड़े ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया. वानखेड़े ने कहा, ‘यह बहुत ही घटिया आरोप हैं. वे दुबई गये ही नही थे. अपने परिवार के साथ मालदीव गये थे. क्या कोई परिवार के साथ बच्चों के साथ वसूली करने जाएगा?’ यही नहीं, एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर ने चुनौती भरे अंदाज में कहा, ‘नवाब मलिक प्रदेश में मंत्री हैं उनके पास सिस्टम है वो जांच करा सकते है. मेरी मृत मां को बदनाम किया जा रहा है.मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *