Ind vs Pak: ‘क्या हमें रोहित को टीम से हटाना था’ जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर पर क्यों भड़के विराट? – देखे विडीओ

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप  में उस तरह की शुरुआत नहीं हो सकी, जिसकी तमाम फैंस उम्मीद कर रहे हैं. उसे सुपर-12 चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने  एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया. दुबई में रविवार को इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली  के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. पाकिस्तानी टीम ने कप्तान बाबर आजम  और मोहम्मद रिजवान की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.यह वर्ल्ड कप इतिहास (वनडे और टी20) में पाकिस्तान की भारत पर पहली जीत रही. खास बात है कि पाकिस्तान ने पहली बार भारत पर 10 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में भारतीय शीर्ष क्रम फ्लॉप साबित हुआ. ओपनर रोहित शर्मा  खाता भी नहीं खोल सके जबकि केएल राहुल  3 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार यादव भी 11 ही रन बना पाए. मैच के बाद हालांकि विराट कोहली से रोहित शर्मा पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने माथा पकड़ लिया.

 

ईशान किशन प्लेइंग-XI में रोहित शर्मा से बेहतर विकल्प हो सकते हैं, इस सवाल पर विराट ने अपना माथा पकड़ लिया. उन्होंने जवाब में कहा, ‘क्या आप रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर सकते हैं. यह जानते हुए भी कि उन्होंने पिछले मैच में हमारे लिए क्या किया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘विश्वास नही किया जा सकता. अगर आपको कोई विवाद खड़ा करना है तो पहले ही बता दो.’

पाकिस्तान ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला
हम वो टीम हैं जो खेल का सम्मान करती है और हम वो नहीं हैं जो एक गेम से ही आगे की दिशा निर्धारित नहीं देखते। हम हर टीम को एक जैसा समझते हैं। हम अब सकारात्मक नजरिए से आगे बढ़ेंगे। पाकिस्तान ने आज हमसे बेहतर खेला है। आप 10 विकेट से ऐसे ही नहीं जीते। उनको श्रेय देना जरूरी है। हमने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन वे हमसे काफी बेहतर खेले। इसकी भी कोई गारंटी नहीं कि हम हर मैच खेलेंगे और जीतेंगे। हमने अपनी स्थिति के हिसाब से ठीक स्कोर बनाया। उन्हें इस मैच को मजबूती से खत्म करने का श्रेय दिया जाना चाहिए।

ओस की वजह से साधारण हुई गेंदबाजी
जैसे ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान ओस गिरना शुरू हुई, इससे उन्हें काफी फायदा हुआ। कई छोटे-छोटे फैक्टर्स ने बड़ा अंतर पैदा किया। हमारे पास 20-25 रन ज्यादा होते तो हमें फायदा होता। लेकिन पाकिस्तान की गेंदबाजी ने हमें वो पाने का मौका नहीं दिया। अगर हम प्रक्रिया से जुड़े रहेंगे, तो आगे किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं। टॉस भी अहम भूमिका रखता है। टी-20 वर्ल्ड कप हमेशा से ज्यादा इंटेसिटी वाला टूर्नामेंट रहा है। एक टीम के तहत हमारे साथ जो होगा अच्छा होगा। पाकिस्तान ने हमें हर क्षेत्र में पीछे किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *