Antim Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज – देखे Trailer

सलमान खान  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ (Antim: The Final Truth) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में वह अपने बहनोई आयुष शर्मा  के साथ दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर रिलीज की जानकारी सलमान खान और आयुष शर्मा दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

 

सलमान खान  की इस फिल्म में आयुष शर्मा एक विलेन का किरदार में होंगे. वहीं सलमान इसमें हीरो हैं. ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है की आयुष ने विलन के किरदार में आने के लिए काफी मेहनत की है. फिल्म में वो सलमान को खुली चुनौती देते नजर आएंगे. ट्रेलर के अनुसार सलमान फिल्म में एक सरदार के रूप में होंगे और आयुष एक दमदार विलन के किरदार में होंगे. अब देखना ये है कि फैन्स को ये फिल्म कितनी पसंद आती है.

बता दें, फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ (Antim: The Final Truth) 26 नवंबर, 2021 को थिएटर में रिलीज किया होने वाली है. फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसमें सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना नजर आने वाले हैं. वहीं इसका निर्देशन महेश मांजरेकर द्वारा किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *