Bank Holidays: नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें सभी काम- चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है तो ऐसे में बैंक जानें से पहले आप छुट्टियों की लिस्ट  जरूर चेक कर लें. नवंबर महीने में 4 या 5 दिन नहीं बल्कि पूरे 17 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको ये चेक कर लेना जरूरी है कि किस दिन किस शहर के बैंक बंद रहेंगे. बता दें ये छुट्टियां राज्य और शहरों के हिसाब से अलग-अलग है.

RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट
आपको बता दें हर महीने बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई (Reserve Bank of India) की ओर से जारी की जाती है, जिससे ग्राहकों को कामकाज में कोई परेशानी न हो. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सालभर के सभी राज्यों और सभी शहरों की छुट्टियों की लिस्ट एकसाथ जारी कर देता है.

चेक करें नवंबर महीने में बैंक हॉलिड लिस्ट :-
1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव / Kut – बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
3 नवंबर – नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु में बैंक बंद
4 नवंबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / काली पूजा – बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
5 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
6 नवंबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद
7 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
10 नवंबर – छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ – पटना और रांची में बैंक बंद
11 नवंबर – छठ पूजा – पटना में बैंक बंद
12 नवंबर – वांगला उत्सव – शिलांग में बैंक बंद
13 नंवबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
14 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
21 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 नवंबर – कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
23 नवंबर – सेंग कुट्सनेम – शिलांग में बैंक बंद
27 नवंबर – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
28 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बंद रहेंगे बैंक
इन छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी बैंकों में काम नहीं होगा. आपको बता दें 13 नवंबर को दूसरा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे और 27 नवंबर को चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा.

रविवार को बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा 7, 14, 21 और 28 नवंबर को रविवार की वजह से देश के सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इस हिसाब से कुल नवंबर महीने में बैंक 17 दिन बंद रहेंगे.

ऑनलाइन बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल
आपको बता दें आप ऑनलाइन बैंकिग का इस्तेमाल हर दिन कर सकते हैं. यानी छुट्टी वाले दिन भी ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं. इन 17 दिन बैंक की शाखा में काम नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *