
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २८ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:३०
सूर्यास्त: ? ०५:३६
चन्द्रोदय: ? २३:२१
चन्द्रास्त: ?१३:००
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु:- शरद् ऋतुः
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? सप्तमी (१२:४९ तक)
नक्षत्र ? पुनर्वसु (०९:४२ से पुष्य)
योग ? साध्य (२६:२१ तक)
प्रथम करण ? बव (१२:४९ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२५:३४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? कर्क
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३८ से १२:२३
अमृत काल ? ०७:०२ से ०८:४८,
२८:४४ से ३०:२७
गुरुपुष्य योग ? ०९:४२ से ३०:२८
सर्वार्थसिद्धि योग ? पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग ? ०९:४२ से ३०:२८
रवियोग ? ०६:२८ से ०९:४२
विजय मुहूर्त ? १३:५१ से १४:३६
गोधूलि मुहूर्त ? १७:२२ से १७:४६
निशिता मुहूर्त ? २३:३५ से २४:२७
राहुकाल ? १३:२४ से १४:४७
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:२८ से ०७:५१
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी (१२:४९ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? श्मशान में (१२:४९ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
अहोई अष्टमी, (तारोदय पूजा) देवप्रतिष्ठा+वाहनादि+भूमि-भवन क्रय-विक्रय+उद्योग-मशीनरी आरम्भ+गृहप्रवेश+नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४७ से दोपहर ०२:५८ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २९:४१ से ०८:०२
वृश्चिक – ०८:०२ से १०:२१
धनु – १०:२१ से १२:२५
मकर – १२:२५ से १४:०६
कुम्भ – १४:०६ से १५:३२
मीन – १५:३२ से १६:५५
मेष – १६:५५ से १८:२९
वृषभ – १८:२९ से २०:२४
मिथुन – २०:२४ से २२:३९
कर्क – २२:३९ से २५:००
सिंह – २५:०० से २७:१९
कन्या – २७:१९ से २९:३७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२८ से ०८:०२
चोर पञ्चक – ०८:०२ से ०९:४२
शुभ मुहूर्त – ०९:४२ से १०:२१
रोग पञ्चक – १०:२१ से १२:२५
शुभ मुहूर्त – १२:२५ से १२:४९
मृत्यु पञ्चक – १२:४९ से १४:०६
अग्नि पञ्चक – १४:०६ से १५:३२
शुभ मुहूर्त – १५:३२ से १६:५५
मृत्यु पञ्चक – १६:५५ से १८:२९
अग्नि पञ्चक – १८:२९ से २०:२४
शुभ मुहूर्त – २०:२४ से २२:३९
रज पञ्चक – २२:३९ से २५:००
शुभ मुहूर्त – २५:०० से २७:१९
चोर पञ्चक – २७:१९ से २९:३७
शुभ मुहूर्त – २९:३७ से ३०:२८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपको आज का दिन शांत रहकर बिताने की सलाह है। अन्यथा सारा दिन संबंधियों से रूठने मनाने में ही व्यतीत हो जायेगा। घरेलू कलह विकराल रूप ले सकती है परिजनों की गलतियों को अनदेखा करने में ही आज भलाई है लेकिन आज किसी के आगे समर्पण भी ना करें । बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। महिलाओ से आवश्यकता अनुसार व्यवहार करें। लोभी प्रवृति नुकसान करा सकती है इससे बचें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ करायेगा कारोबार व्यवसाय में अचानक बढ़ोतरी होगी लेकिन सहकर्मियों का विपरीत व्यवहार से क्रोध भी आयेगा। नौकरी पेशा जातक आज किसी ना किसी कारण अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। महिलाये आज गुप्त तरीके से धन संचय करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य व्यक्तिगत कार्यो पर खर्च भी करेंगी। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें। बुजुर्गो की बात ना मानने पर बाद में पछताना पड़ेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको किसी परिचित से नई व्यवहारिक सीख मिलेगी। आपके मन में भी आज कुछ नया सीखने अथवा करने की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता देने पर भी शांति नही मिलेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप निश्चिन्त होकर दिनचार्य बिताएंगे। दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वयं एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। नौकरी वाले लोगो की पदोन्नति में आरही बाधा दूर होगी। सामाजिक दायरे में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना से दूर रहेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपको कुछ ना कुछ हानि ही करायेगा। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर कोई दुखद घटना होने की संभावना है किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। आज धन बचाने की जगह अतिरिक्त खर्च होगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है पैतृक संपत्ति के कार्य उलझन बढ़ाएंगे। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायें। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस होने पर मानसिक अशांति रहेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपकी दिनचार्य में उठापटक लगी रहेगी। आज जिस भी कार्य को करें बीच-बीच मे उसकी समीक्षा अवश्य करले गलत दिशा में जाने की संभावना है। आज आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी जिससे किसी से काम निकालना मुश्किल होगा। आर्थिक विषय आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा लाभ की जगह खर्चीली रहेगी एवं इससे कोई विशेष प्रयोजन भी सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक विचार करने के बाद ही कराये।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा आज आपके साथ लंबे समय तक के लाभ के संबंध जुड़ेंगे। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर योगदान देने से ख्याति बढ़ेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ थोड़े विलम्ब से होगा पूजा-पाठ के लिये समय निकालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना में विलंब होने से मन बेचैन होगा सहयोगी भी मनमानी करेंगे। आज लाभ पाने के लिये आपको स्वयं के सामर्थ्य कार्य करने पढ़ेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन की आमद निर्वाह योग्य होगी लेकिन उधार के व्यवहार ना बढ़ाये परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा आज ना करें। महिलाओ का व्यवहार रहस्यमय रहेगा। बाहर के लोग आपकी किसी कमजोरी का मजाक बनाएंगे। गृहस्थ जीवन मे संघर्ष अधिक रहेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी आपको अनचाहे हालातो का सामना करना पड़ेगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमे व्यवधान आएगा। आपके विचारों अथवा कार्य शैली का विरोध हो सकता है। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी छोटी मोटी बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।
सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप का दिन उत्तम रहेगा लेकिन आज आप अनजाने में किसी गलतफहमी के शिकार होंगे जिससे स्नेहीजन से तकरार होगी। कार्य-व्यवसाय के लिए आज दिन शुभ है भाग्य साथ देगा प्रत्येक कार्य में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता निश्चित मिलेगी। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार बढ़ने से असहजता अनुभव करेंगे। कार्यो में कुछ गलती होने की आशंका है इसका दोष किसी अन्य के ऊपर मढने का प्रयास करेंगे। महिलाये आज वैसे तो शांति से अपने कार्य करेंगी लेकिन किसी की टोका-टाकी से परेशान होकर उग्र रूप भी धर सकती है। आर्थिक लाभ सामान्य से उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य मे किसी की सहायता मिलने से आसानी होगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपकी सुख सुविधा में बढ़ोतरी वाला है। परन्तु स्वभाव में लापरवाही भी रहने से इसका पूरा लाभ नही उठा पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा कुछ समय के लिये पति पत्नी में गरमा गरमी भी होने की सम्भावना है। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी परिस्थिति लाभदायी बनी रहेगी लेकिन धन कमाने के लिए आपको बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज भूल कर भी किसी को।उधार ना दे डूबने की संभावना अधिक है।कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 अक्टोबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:47 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 09:41 बजे तक रहेगा बाद पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:41 से 03:07 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:43 से 12:32 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज बुध चित्रा नक्षत्र मे सायं 04:52 बजे से , अहोई अष्टमी , कालाष्टमी , गुरु पुष्य योग प्रातः 09:41 बजे से , सर्वार्थ सिद्ध योग पूरा दिनरात रहेगा , रवि योग प्रातः 09:41 बजे तक रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है । वाणी पर संयम रखे । घर के अलावा बाहर का खान – पान टालें । ऑफिस के सहकर्मियों से लाभ होगा ।
वृषभ :~ आज आप कार्य के प्रति एकाग्र रहेंगे । लाभ होने के साथ धन सम्बंधि विषयों को सुयोजित कर सकते है । परिवार के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा । आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे ।
मिथुन :~ आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रता मे बीतेगा । शारीरिक कष्ट , विशेषकर आँखो में पीडा हो सकती है । परिवार मे कोई घटना घट सकती है । कोई भी कार्य बिना सोचे नहीं करे ।
कर्क :~ आपका आज का दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा । व्यापार में लाभ व आय के स्रोत बढेंगे । मित्रों की मुलाकात से प्रसन्न रहेंगे । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धन का आयोजन कर पाएँगे ।
सिंह :~ आज आप दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे । व्यवसाय में प्रतिभा बढ़ सकती है । पदोन्नति के योग है । पिता से लाभ होगा । खिलाडियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा ।
कन्या :~ आज आप का दिन बहुत शुभ है । धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए अनुकूल है । मित्रों एवं सम्बंधियों की मुलाकात से प्रसन्न रहेंगे । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनेगी ।
तुला :~ आज आप वाणी पर संयम के साथ सरकार विरोधी प्रवृत्तियों , क्रोध एवं से बचे । नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं । आर्थिक परेशानी आ सकती है । ईश्वर आराधना एवं आध्यात्मिकता से मन शांत रह सकता है ।
वृश्चिक :~ आज आप दैनिक कार्यों के अलावा आनंद – प्रमोद में रह सकते हैं । मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन प्रसन्न रहेगा । समाज में मान – सम्मान होगा । मित्रों – स्वजनों के साथ घूमना – फिरना जा सकते है ।
धनु :~ आज आपको प्रसन्नता के साथ परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय लाभदायक रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
मकर :~ आज आपके अनिर्णायत्मकता से व मन चिंताग्रस्त होने से असमंजस रहेगा । स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । कार्यालय में उच्च अधिकारियों की नाराजगी रहेगी । संतानों से मतभेद के साथ उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ :~ आज आप अधिक संवेदनशील के साथ मानसिक अस्वस्थ्य रहेगें । विद्यार्थीयों को सफलता मिलेगी । हर कार्य अच्छी तरह से पूर्ण होंगे । जमीन – मकान , वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों मे सावधान रहे ।
मीन :~ आज आपके लिए अत्यावश्यक निर्णयों के लिए बहुत अनुकूल है । सृजनात्मकता में वृद्धि होगी । वैचारिक एवं मानसिक स्थिरता से कार्य सरलता से होंगे । जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।