
” इंदौर के पाटनीपुरा चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बड़ी आग*
इंदौर। गुरुवार अलसुबह एमआइजी थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा चौराहे पर एक साहू इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे दो दमकलकर्मियों सहित कुछ लोगों को चोंटें आई है. जानकारी के अनुसार जब आग बुझाने का काम चल रहा था इस दौरान दुकान में ब्लास्ट हो गया. जिससे दमकलकर्मी सहित कुछ लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल भेजा गया है.”