
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २९ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:३१
सूर्यास्त: ? ०५:३५
चन्द्रोदय: ? २४:२०
चन्द्रास्त: ?१३:४३
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अष्टमी (१४:०९ तक)
नक्षत्र ? पुष्य (११:३९ से आश्लेषा)
योग ? शुभ (२६:०० तक)
प्रथम करण ? कौलव (१४:०९ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२६:३२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? कर्क
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३८ से १२:२२
विजय मुहूर्त ? १३:५१ से १४:३५
गोधूलि मुहूर्त ? १७:२१ से १७:४५
निशिता मुहूर्त ? २३:३५ से २४:२७
राहुकाल ? १०:३७ से १२:००
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:४६ से १६:०९
होमाहुति ? गुरु (११:३९ तक)
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पाताल (१४:०९ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? गौरी के साथ (१४:०९ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृहप्रवेश+ उद्योग-मशीनिरी आरम्भ+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:३८ से १०:४७ तक, वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दिन ११:४८ से दोपहर १२:३३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:३९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुष्य नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (डी, डू, डे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २९:३७ से ०७:५८
वृश्चिक – ०७:५८ से १०:१७
धनु – १०:१७ से १२:२१
मकर – १२:२१ से १४:०२
कुम्भ – १४:०२ से १५:२८
मीन – १५:२८ से १६:५१
मेष – १६:५१ से १८:२५
वृषभ – १८:२५ से २०:२०
मिथुन – २०:२० से २२:३५
कर्क – २२:३५ से २४:५७
सिंह – २४:५७ से २७:१५
कन्या – २७:१५ से २९:३३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:२८ से ०७:५८
शुभ मुहूर्त – ०७:५८ से १०:१७
मृत्यु पञ्चक – १०:१७ से ११:३९
अग्नि पञ्चक – ११:३९ से १२:२१
शुभ मुहूर्त – १२:२१ से १४:०२
रज पञ्चक – १४:०२ से १४:०९
शुभ मुहूर्त – १४:०९ से १५:२८
चोर पञ्चक – १५:२८ से १६:५१
रज पञ्चक – १६:५१ से १८:२५
शुभ मुहूर्त – १८:२५ से २०:२०
चोर पञ्चक – २०:२० से २२:३५
शुभ मुहूर्त – २२:३५ से २४:५७
रोग पञ्चक – २४:५७ से २७:१५
शुभ मुहूर्त – २७:१५ से २९:३३
मृत्यु पञ्चक – २९:३३ से ३०:२९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आजके दिन का प्रथम भाग मौन रहकर अथवा पूजा पाठ में बिताने से व्यर्थ के वाद विवाद से बच सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी चुगली होने की संभावना है कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। परिजनों की बेतुकी बयानबाजी मानसिक अशान्ति के साथ ही क्रोध करने पर मजबूर करेगी फिर भी आज आप विवेकी व्यवहार अपनायेंगे दोपहर से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। धन लाभ आशानुकूल नही होगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज बुद्धि बल से किसी जटिल कार्य को पूर्ण करने पर सम्मानित होंगे। पारिवारिक वातावरण में छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी महिलाओ के मन मे उदासी छाई रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरम्भ से ही आप धन कमाने के लिये मन ही मन योजना बनाएंगे परन्तु सहयोग कम मिलने से इसे फलीभूत होने में देरी होगी फिर भी आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे इनका लाभ उठायें संध्या के समय अचानक से आर्थिक लाभ होगा। कार्य व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा उधारी में व्यवहारों में कमी आयेगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण मध्यान के बाद प्रसन्न चित बनेगा। निकटस्थ संबंधियों एवं पड़ोसियों से आत्मीय संबंध रहेंगे। भाई-बंधुओ से मतभेद होने पर बोल-चाल में कमी आ सकती है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपने द्वारा किए समस्त कार्यो से संतोषी रहेंगे। महिलाये इसके विपरीत जीवन मे कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगी। आज आपकी समस्त दिनचार्य व्यवस्थित रहने पर भी लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आए अनुबंद हाथ लगेंगे परन्तु लापरवाही के कारण इनसे उचित लाभ नही उठा पाएंगे। मध्यान के समय किसी गलती के कारण आलोचना होगी फिर भी आज आपको कोई कुछ भी कहे जल्दी से बुरा नही मानेंगे। परिजन विशेष कर बुजुर्ग आपकी बेपरवाह प्रवृति से चिंतित रहेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी परन्तु अभी करना आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष समय मानसिक रूप से प्रसन्न रखेगा। दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा लेकिन मध्यान के आस-पास किसी के द्वारा दुखद खबर मिलने की भी संभावना है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत भी अचानक खराब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग भी आज किसी ना किसी कारण से मानसिक रूप से विचलित रहेंगी पल-पल में विचार बदलने के कारण ठोस निर्णय नही ले सकेंगे। धन के मामले में दिन अधिक बेहतर रहेगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरम्भ में आपके लापरवाह स्वभाव के चलते किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे।विलम्ब अथवा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से देरी होगी । मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक कारणों से किसी ना किसी का मुंह ताकना पड़ेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होते होते अंत समय मे किसी कमी के कारण लटक सकते है प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग आज सर अथवा अन्य शारीरिक अंग में दर्द से परेशान रहेंगी फिर भी दैनिक कार्य समय पर कर लेंगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का प्रथम भाग आपको सफलता एवं सम्मान दोनो दिलाएगा। पूर्व आयोजित कार्यो से धन लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश करेंगे। परन्तु मध्यान के बाद घरेलू अथवा कार्य क्षेत्र पर कलह क्लेश का सामना करना पडेगा। विरोधी प्रबल होने से स्वयं को बेबस अनुभव करेंगे। परिवार में आज आपके किसी गलत आचरण की पोल खुल सकती है किसी से बहस ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आज आपके सरकारी उलझनों में भी फंसने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रलोभन मिलेंगे इनसे भी दूरी बना कर रखें। महिलाये का स्वाभव आज अधिकांश समय उग्र रहेगा बात-बात पर बहस करेंगी। धन लाभ सामान्य से कम होगा। मौसमी बीमारी की आशंका है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने से थोड़े परेशान होंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे कार्य क्षेत्र पर आपकी किसी कमी के कारण मान हानि हो सकती है। आज आप अधिकांश कार्य हानि-लाभ की परवाह किये बिना करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी फिर भी फिजूल खर्चो पर नियंत्रण ना रखा तो परेशानी में पड़ सकते है। परिवार के सदस्यों का जिद्दी व्यवहार परेशान करेगा लेकिन इसके पीछे आपका हिट ही छुपा हुआ रहेगा। महिलाये गृहस्थ को सम्भालने में दिन भर व्यस्त रहेंगी लंबी यात्रा की योजना आज साकार होगी इससे मानसिक शांति के साथ ही धन लाभ भी होगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे परन्तु आलस्य अथवा लापरवाही के कारण इनमे विलम्ब होगा फिर भी आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे बदले में आपको भी ऐसा ही व्यवहार मिलेगा। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा।महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी दिन के आरम्भ में परिस्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। सेहत भी साथ ना देने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बनेगा। मध्यान तक स्थिति सामान्य होने लगेगी लेकिन आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी स्थिति स्पष्ट ना होने से असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी की सहायता अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी लेकिन बाद में इसका गुणगान भी करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शांति से बिताएंगे। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे जोखिम लेने से पीछे नही नही हटेंगे धन लाभ आशानुकूल नही फिर भी आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। व्यवसाय में उन्नति होने से आज आपसे जलने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होगी फिर भी आज आपको कोई किसी भी प्रकार की क्षति नही पहुचा सकेगा। महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज दिन के पूर्वार्द्ध में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है बनते कार्यो में उलझन पड़ने से मन नकारात्मक भाव से ग्रस्त रहेगा। महिलाओ के हाथ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मध्यान से परिस्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी फिर भी आज चंचल मन लाभ से दूर ही रखेगा। व्यवसायी वर्ग दुविधा की स्थिति में रहने के कारण उचित निर्णय नही ले सकेंगे। जल्दबाजी में आज किसी से कोई वादा ना करें पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर ज्यादा रहेगा। अपने मजाकि व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे खर्च ना चाहते भी करना पड़ेगा। सेहत में सुधार अनुभव होगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता भीड़ जोड़ने वाली रहेगी। अपनी बुद्धि चातुर्य से नए संबंध विकसित करेंगे निकट भविष्य में इनसे आर्थिक एवं अन्य व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद अचानक गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी परिजनों को भी उपहार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर प्रसन्न रखेंगी। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 02:10 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:47 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र प्रातः 11:38 बजे तक रहेगा फिर अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:43 से 12:08 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:44 से 12:30 बजे तक रहेगा इसमे से दोपहर 12:08 से 12:30 का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक रहेगा । विचारों में शीघ्र परिवर्तन से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले । कार्य या किसी विशिष्ट कारण से यात्रा हो सकती हैं ।
वृषभ :~ आप आज मन मे स्थिरता रखे , क्योंकि अर्निणय मनोदशा से हाथ आए अवसर गवाँ सकते हैं । समझौते की वृत्ति से किसी से मनमुटाव नहीं होगा । प्रवास टाले ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन आर्थिक रुप से लाभदायक रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यय अधिक न हों इसका ध्यान रखे । उपहार मिलने से खुशी होगी । निषेधात्मक विचारों को दूर रखे ।
कर्क :~ आपकी त्रिशंकु मनःस्थिति होने से कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न लें । पारिवारिक मनमुटाव हो सकता हैं । पारिवारिक कार्यों मे व्यय हो सकता है । वाणी पर संयम रखे । मन शंकित हो तो स्पष्टता रखे । मानहानि एवं धनहानि से बचे ।
सिंह :~ आज आपको मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है । अनिर्णाय से हाथ का अवसर खो सकते है , इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णयों को टाले । विचारों में खोए रहेंगे । आर्थिक लाभ हो सकता हैं ।
कन्या :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । नए कार्य की योजनानुसार होंगे । व्यापारी एवं नौकरी वालों के लिए बहुत अच्छा है । व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । पिता से लाभ हो सकता है । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा ।
तुला :~ आज आपके व्यावसाय में लाभ हो सकता है । नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलेगा । लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे । विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार से खुश रहेंगे । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी ।
वृश्चिक :~ आप आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानी से बिताए । नए कार्यों में असफलता मिलेगी , इसलिए नया काम प्रारंभ न करे । क्रोध पर संयम रखे । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । अधिक खर्च से आर्थिक परेशानी हो सकती है ।
धनु :~ आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । मनोरंजन से मन प्रफुल्लित रहेगा । मित्रों के साथ प्रवास , पर्यटन हो सकता है । लेखनकार्य के लिए दिन अनुकूल है । भागीदारी मे लाभ होगा ।
मकर :~ आज आपके व्यापार में विकास के लिए बहुत लाभदायक रहेगा । व्यावसाय योजनानुसार कर सकेंगे । आर्थिक लेनदेन में सफलता मिलेगी । व्यापार में बाधा आएगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का माहौल रहेगा ।
कुंभ :~ आज आपकी वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होगा । बौद्घिक चर्चा में मन लगेगा । लेखनकार्य तथा सर्जनात्मकता से खुशी मिलेगी । अनायास खर्च हो सकता है । पाचन व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीन :~ आज आप परिवारिक विवाद में न पडे । शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता रहेगी । किसी अप्रिय घटनाओं से मन खिन्न रह सकता है । नौकरी में चिंता रहेगी । धन तथा यश हानि न हो इसका ध्यान रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।