मुंबई: डंपर से टकराई बेस्ट की बस, तीन महिला यात्रियों सहित आठ घायल, पांच की हालत गंभीर , देखे ACCIDENT का विडीओ

मुंबई के दादर इलाके में बुधवार को बेस्ट की एक बस ने पीछे से ट्रक (डंपर) में टक्कर मार दी और इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में तीन महिला यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। दुर्घटना  सुबह उस वक्त हुई जब रूट नंबर 22 की बस दक्षिण मुंबई में मारोल से पाइधोनी जा रही थी।

 

सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि सुबह करीब 7.15 बजे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड ट्रैफिक सिग्नल पर एक तेज रफ्तार बेस्ट बस डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से बस के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री सड़क पर गिर गया, जबकि अन्य यात्री कूद कर बाहर आ गए।

पांच यात्रियों की हालत गंभीर
अधिकारी ने कहा कि सभी आठ घायल यात्रियों को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बस चालक, कंडक्टर और तीन यात्रियों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर है। बेस्ट के प्रवक्ता मनोज वरदे ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

‘महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाएं 2020’ के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 1,812 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें 349 लोग घायल हुए थे और 1,740 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे इसके अलावा 443 मामूली रूप से जख्मी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *