प्रधानमंत्री मोदी ने वैटिकन में की पोप फ्रांसिस से मुलाकात – देखे तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अपने इटली दौरे पर शनिवार को वेटिकन सिटी (Vatican City) में पहुंचे. वहां उन्होंने पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के साथ मुलाकात की.इस दौरान उन्होंने कोविड, सामान्य वैश्विक परिदृश्य और शांति एवं स्थिरता बरकरार रखने समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस के बीच आमने-सामने यह पहली बैठक थी। मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिनसे फ्रांसिस ने 2013 में पोप बनने के बाद मुलाकात की है।

                                                   

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की। बैठक केवल 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन एक घंटे तक चली। पीएम और पोप ने पृथ्वी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की जैसे कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना और गरीबी को दूर करना।

बैठक के दौराान पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता भी दिया। पोप की आखिरी भारत यात्रा 1999 में हुई थी जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और पोप जॉन पॉल द्वितीय भारत आए थे।

आपको बता दें कि वैटिकन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मोदी के साथ मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने वैटिकन सिटी के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भी मुलाकात की। ऐतिहासिक बैठक से पहले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री की पोप के साथ अलग से बैठक होगी। रोम में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, ”वह पोप से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *