
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्……………………..1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास…………………………..कार्तिक
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी……………………………दशमी
दोप 02.21 पर्यंत पश्चात एकादशी
सूर्योदय………..प्रातः 06.31.25 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.49.34 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि………………………..सिंह
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………….मघा
दोप 01.07 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग……………………………..ब्रह्मा
रात्रि 11.07 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण……………………………विष्टि
दोप 02.21 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
31 अक्तूबर सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………4
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.47 से 12.32 तक ।
?? राहुकाल :-
संध्या 04.21 से 05.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:32:08 07:51:54
वृश्चिक
07:51:54 10:10:57
धनु
10:10:57 12:15:18
मकर
12:15:18 13:57:54
कुम्भ
13:57:54 15:25:36
मीन
15:25:36 16:50:47
मेष
16:50:47 18:26:16
वृषभ
18:26:16 20:22:07
मिथुन
20:22:07 22:37:05
कर्क
22:37:05 24:57:48
सिंह
24:57:48 27:15:28
कन्या
27:15:28 29:32:08
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.57 से 09.21 तक चंचल
प्रात: 09.21 से 10.45 तक लाभ
प्रात: 10.45 से 12.09 तक अमृत
दोप. 01.33 से 02.57 तक शुभ
सायं 05.45 से 07.21 तक शुभ
संध्या 07.21 से 08.57 तक अमृत
रात्रि 08.57 से 10.33 चंचल ।
? आज का मंत्रः
|| ॐ सुजानवे नम: ||
संस्कृत सुभाषितानि :-
वरमेकस्य सत्वस्य दत्ता ह्यभय दक्षिणा ।
न तु विप्रसहस्त्रेभ्यो गोसहस्र मलड्कतम् ॥
अर्थात :-
हजार विप्रों को, सजायी हुई हजारों गायों के मुकाबले केवल एखाद प्राणी को “अभय” दक्षिणा देना ज़ादा योग्य है ।
? आरोग्यं सलाह :-
गुस्सा कम करने के उपाय –
2. नियमित रूप से व्यायाम –
ऐसा देखा गया है कि जो लोग व्यायाम और योग का सहारा लेते हैं वह बात-बात पर गुस्सा नहीं दर्शाते हैं। अगर आप शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते हैं तो आप न केवल अपने गुस्से को कंट्रोल कर पाएंगे, बल्कि तनाव से भी छुटकारा पा सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02:28 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:52 बजे होगा । मघा नक्षत्र दोपहर 01:16 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:26 से 05:52 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्राकाल दोपहर 02:28 बजे तक रहेगी , मंगल स्वाति नक्षत्र मे मध्य रात्रि 01:18 बजे से , सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती , संकल्प दिवस , इंदिरा गांधी पुण्य दिवस , गंडमूल दोपहर 01:16 बजे तक , महापात प्रातः 08:10 से दोपहर 01:00 बजे तक ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे । किसी बात से मन दुखी होने के साथ भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है । संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य आज न करे । स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें ।
वृषभ :~ आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा । अधिक संवेदनशील और भावुक रहेंगे । काल्पनिक दुनिया मे रहने से साहित्यलेखन में रचना रचेंगे । पारिवारिक तथा आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें ।
मिथुन :~ आज आपको थकान , व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला असर रहेगा । निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे । धनोपार्जन की योजना पहले असफलता के बाद पूर्ण होगी । व्यवसाय में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी ।
कर्क :~ आज आप तन , मन से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे । परिवार स्नेहीजन एवं मित्रो के साथ आनंदित रहेंगे ओर उनसे उपहार मिलेगा । प्रवास एवं खान – पान का आयोजन होगा । प्रवास होगा । शुभ समाचार मिलेंगे ।
सिंह :~ आज आपको स्वास्थ्य की चिंता से शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य और बिगड़ सकता है । व्यर्थ के वाद विवाद टालें । कोर्ट कचहरी के कार्यों को टाले । विदेश से समाचार मिल सकते है ।
कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों से यश , कीर्ति तथा लाभ मिलेगा । धनप्राप्ति के योग है । विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता हैं । किसी रमणीय स्थल या जलाशय पर पर्यटन होगा । संतान के शुभ समाचार मिलेंगे । ऑफिस कार्य हेतु यात्रा हो सकती है ।
तुला :~ आज आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल माहौल रहेगा । नौकरीवालों की पदोन्नति हो सकती है । पारिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा । उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा । माता से लाभ होगा ।
वृश्चिक :~ आज आपो शारीरिक थकान , आलस्य और मानसिक चिंता रहेगी । व्यवसाय में बाध आएगी । संतान से मतभेद होगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें । अनावश्यक खर्च बढ़ेगा । अधिकारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।
धनु :~ आज आप बहुत सावधानी बरते । कोई भी नए काम एवं व्याधियों के इलाज प्रारंभ न करें । अत्यंत संवेदनशीलता से मानसिक व्याकुलता रहेगी । पानी से बचे । वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें ।
मकर :~ आज आपके व्यापार का विस्तार उसमें वृद्धि होगी । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि से आय बढेगी । धनलाभ का प्रबल योग है । संतान के विषय में चिंतित रहेंगे । कार्यों में सफलता मिलेगी ।
कुंभ :~ आज आप हर कार्य मे सफल होंगे । कार्यों की वजह से यशस्वी , कीर्ति में वृद्घि होगी । परिवार के साथ अच्छा समय निकलेगा । घर का माहौल अच्छा रहेगा । तन – मन से प्रसन्न रहेंगे ।
मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया खोए रहेंगे । विद्यार्थीगण अच्छा प्रदर्शन करेंगे । पानी से बचे । स्वभाव के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।