आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️।।
??जय श्री राम??
   ?? सुप्रभातम्??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी……………………….एकादशी
दोप 01.16 पर्यंत पश्चात द्वादशी
सूर्योदय………..प्रातः 06.31.47 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.49.11 पर
सूर्य राशि……………………….तुला
चन्द्र राशि……………………….सिंह
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………..पूर्वाफाल्गुनी
दोप 12.43 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग………………………………इंद्र
रात्रि 08.49 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण………………………….बालव
दोप 01.16 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………….सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
01 नवम्बर सन 2021 ईस्वी ।
? तिथि विशेष :
⚜️ रमा एकादशी :
सनातनी संस्कृति में रमा एकादशी का विशेष महत्‍व है. इस एकादशी को रम्‍भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. मान्‍यता है कि इस व्रत को करने से सभी पापों का नाश हो जाता है. कहते हैं कि इस व्रत की कथा सुनने मात्र से ही वाजपेय यज्ञ के बारबर पुण्‍य मिलता है. पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार रमा एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु के साथ मां लक्ष्‍मी की पूजा करने से दरिद्रता दूर भाग जाती है और घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है.
? रमा एकादशी व्रत की कथा :-
प्राचीन समय में मुचुकुंद नाम के एक राजा थे जिनकी मित्रता देवराज इंद्र, यम, वरुण, कुबेर एवं विभीषण से थी। वह बड़े धार्मिक प्रवृति वाले व सत्यप्रतिज्ञ थे। उनके राज्य में सभी सुखी थे। उनकी चंद्रभागा नाम की एक पुत्री थी, जिसका विवाह राजा चंद्रसेन के पुत्र शोभन के साथ हुआ था।
एक दिन शोभन अपने श्वसुर के घर आया तो संयोगवश उस दिन एकादशी थी। शोभन ने एकादशी का व्रत करने का निश्चय किया। चंद्रभागा को यह चिंता हुई कि उसका पति भूख कैसे सहन करेगा? इस विषय में उसके पिता के आदेश बहुत सख्त थे। राज्य में सभी एकादशी का व्रत रखते थे और कोई अन्न का सेवन नहीं करता था। शोभन ने अपनी पत्नी से कोई ऐसा उपाय जानना चाहा, जिससे उसका व्रत भी पूर्ण हो जाए और उसे कोई कष्ट भी न हो, लेकिन चंद्रभागा उसे ऐसा कोई उपाय न सूझा सकी।
निरूपाय होकर शोभन ने स्वयं को भाग्य के भरोसे छोड़कर व्रत रख लिया। लेकिन वह भूख, प्यास सहन न कर सका और उसकी मृत्यु हो गई। इससे चंद्रभागा बहुत दुखी हुई। पिता के विरोध के कारण वह सती नहीं हुई।
उधर, शोभन ने रमा एकादशी व्रत के प्रभाव से मंदराचल पर्वत के शिखर पर एक उत्तम देवनगर प्राप्त किया। वहां ऐश्वर्य के समस्त साधन उपलब्ध थे। गंधर्वगण उसकी स्तुति करते थे और अप्सराएं उसकी सेवा में लगी रहती थीं। एक दिन जब राजा मुचुकुंद मंदराचल पर्वत पर आए तो उन्होंने अपने दामाद का वैभव देखा। वापस अपनी नगरी आकर उसने चंद्रभागा को पूरा हाल सुनाया तो वह अत्यंत प्रसन्न हुई। वह अपने पति के पास चली गई और अपनी भक्ति और रमा एकादशी के प्रभाव से शोभन के साथ सुखपूर्वक रहने लगी।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.47 से 12.32 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.58 से 09.22 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:28:11 07:47:57
वृश्चिक
07:47:57 10:07:01
धनु
10:07:01 12:11:22
मकर
12:11:22 13:53:57
कुम्भ
13:53:57 15:21:39
मीन
15:21:39 16:46:50
मेष
16:46:50 18:22:19
वृषभ
18:22:19 20:18:10
मिथुन
20:18:10 22:33:09
कर्क
22:33:09 24:53:51
सिंह
24:53:51 27:11:31
कन्या
27:11:31 29:28:11
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………1
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.34 से 07.58 तक अमृत
प्रात: 09.21 से 10.45 तक शुभ
दोप. 01.33 से 02.56 तक चंचल
अप. 02.5 से 04.20 तक लाभ
सायं 04.20 से 05.44 तक अमृत
सायं 05.44 से 07.20 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ जपापुष्पहस्ताय नमः  ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
जीवानां रक्षणं श्रेष्ठं जीवा जीवितकांक्षिणः ।
तस्मात्समस्त दानेभ्योऽभयदानं प्रशस्यते ॥
अर्थात :-
जीवों का रक्षण श्रेष्ठ है । जीव जीने की इच्छा रखनेवाले होते हैं, इस लिए सब दानों में अभयदान प्रशंसा-पात्र है ।
? आरोग्यं :-
गुस्सा कम करने के उपाय –
3. खुद के लिए समय निकालें –
व्यस्तता कई बार तनाव की वजह बनता है। पैसे प्राप्त करने या किसी को खुश करने के लिए हम कई बार खुद को समय नहीं दे पाते जिसकी वजह से हमारे अंदर असंतुष्टि और निराशा का भाव पैदा होने लगता है। अपने गुस्से को दूर करने के लिए आप खुद को समय दीजिए। यदि आप अपने आप को समय देते हैं, तो आप खुद को बेटर महसूस करेंगे।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 01 नवंबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01:22 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:46 बजे होगा । पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12:53 बजे तक रहेगी पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे सायं 06:39 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:56 से 09:20 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:46 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                 ~:  विशेष  :~
          आज रमा एकादशी व्रत , गोवत्स द्वादशी व्रत व पूजन , मध्य प्रदेश स्थापना दिवस ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप अधिक भावनाशील रहेंगे , इसलिए किसी की बात से भावनाओं को ठेस पहुँचेगी । माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई मिल्कियत के मामले में कोई निर्णय नही ले । मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी ।
          वृषभ :~ आज आप परिवार के साथ घर के प्रश्नों के विषय मे चर्चा करेंगे । मित्रों के साथ प्रवास होगा । आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे । हर कार्य में सफलता मिलेगी । भाग्यवृद्धि का योग है । भाई – बंधुओं का सहयोग मिलेगा ।
          मिथुन :~ आज आप थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित कार्य पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक योजना सफल होगी । मिष्ठान्न भोजन होगा । विद्यार्थियों के लिए मध्यम है ।
          कर्क :~ आज आप भावना में रहेंगे और पारिवारिक , मित्र तथा सगे – सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे । मांगलिक अवसरों में जाएंगे । आनंददायक प्रवास होगा । लाभ होगा ।
          सिंह :~ आज आपको अधिक चिंता और भावनाओं के कारण शारीरिक और मानसिक व्यग्रता और अस्वस्थता रहेगी । गलत बयान से वाद – विवाद होगा । वाणी और व्यवहार में संयम रखे ।
          कन्या :~ आपको आज बहु विध लाभ होने के सम्बंध में नौकरी वालों को लाभ का मौका मिलेगा । स्त्री मित्र विशेष लाभदायक होंगे । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे ।
          तुला :~ आज आपके परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा । आफिस और नौकरी में आय वृद्धि एवं पदोन्नति हो सकती है । कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों काम की प्रशंसा करेंगे और वे प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
          वृश्चिक :~ आज आपके हर विषय मे नकारात्मकता रहेगी । थकान और आलस से स्फूर्ति नही रहेगी । मन चिंताग्रस्त रहेगा । नौकरी – व्यवसाय में अवरोध आएंगे । उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद – विवाद न करे।
          धनु :~ आज आप वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे , अन्यथा अनर्थ हो सकता है । सर्दी और कफ से स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक व्यग्रता रहेगी । खर्च बढेगा ।
          मकर :~ आज आपके विचार , व्यवहार में अधिक भावुकता रहेगी । फिर भी परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक दिन बिताएंगे । तन – मन में स्फूर्ति और प्रसन्न रहेंगे । व्यवसाय में वृद्धि होगी । दलाली , व्याज , कमिशन द्वारा आय में वृद्धि होगी ।
          कुंभ :~ आज आपको कार्य में यश , कीर्ति और सफलता मिलेगी । विचार और व्यवहार में अधिक भावुक रहेंगे । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । नौकर वर्ग और ननिहाल से लाभ होगा । काम में ही खर्च होगा ।
          मीन :~ आज आप कल्पना में खोए रहेंगे । साहित्य लेखन में अधिक रुची रहेगी । विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है । शेयर – सट्टा में लाभ होगा । मानसिक संतुलन बनाए रखे ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *