आर्यन खान ने घर आने के बाद उठाया ये बड़ा कदम, फैन्स रह गए हैरान

आर्यन खान  आखिरकार 27 दिन जेल में काटने के बाद अपने आलीशान बंगले में पहुंच गए हैं. बेटे को अपने आंखों के सामने देखकर पापा शाहरुख खान  और मां गौरी खान बेहद खुश हैं. आर्यन खान ड्रग्स केस  में जमानत के बाद आर्थर रोड जेल से शनिवार को घर पहुंचें तो परिजनों के साथ किंग खान के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया. घर पहुंचने के 24 घंटे के अंदर आर्यन ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसको देखकर उनके फैंस हैरान हो गए.

आर्यन खान  ने जेल से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया से दुरी बना ली है. हालही में आर्यन खान  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो बदल दी है. जिससे उनके फैन्स काफी हैरान हो रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है. दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर डीपी में फोटो हटा कर सफेद रंग का फोटो लगा दिया है. जो काफी अलग लग रहा है. जाहिर होता है आर्यन काफी दुखी हैं और कुछ समय चाहते हैं फैन्स से वापस जुड़ने के लिए.

गौरतलब है कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया, जो 2 अक्टूबर को समुद्र के बीच में गोवा जा रही थी. अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आर्यन की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों का सपोर्ट शाहरुख खान को मिला, हालांकि इस बीच कई लोगों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी रखी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *