दिवाली पर क्षेत्र के मंदिरों की सफाई..! शुरुआत गोशाला और हनुमान मंदिर के रंग रोगन से हुई

दिवाली पर क्षेत्र के मंदिरों की सफाई..!

शुरुआत गोशाला और हनुमान मंदिर के रंग रोगन से हुई

                                     

इंदौर नगर प्रतिनिधि
दीपावली आते ही घरों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो जाता है लेकिन वार्ड 81 में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक नई पारी पार्टी शुरू की है वह क्षेत्र के मंदिरों की सफाई में जुट गए हैं कल चाणक्यपुरी चौराहे के मंदिर में बीस कार्यकर्ता मंदिर धोने और रंगाई पुताई का काम करते नजर आए उन्होंने गौशाला की भी साफ-सफाई की थी और अब अगले दो दिनों में क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में पांच-पांच की टोली बनाकर यह लोग साफ सफाई करेंगे

मनीष शर्मा ने बताया हमने कई मंदिरों को चिन्हित किया है जिसमें गोपुर कॉलोनी चाणक्यपुरी कॉलोनी अहिल्या नगर और वैशाली नगर के मंदिर शामिल है पहले दिन क्षेत्र के सबसे बड़े मंदिर चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर और गौशाला की साफ सफाई की गई जिसमें पहले मंदिर के मार्बल को धोया गया और फिर दीवारों पर जहां रंग रोगन की जरूरत थी वहां पुताई भी की गई काफी दिनों से साफ सफाई नहीं होने के कारण मंदिर पूरी तरह गंदा था जहां हर दिन 500 से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है ऐसे में साफ सफाई की जरूरत थी इस नई योजना के चलते हमारे साथ ऐसे भी कई युवा जुड़ गए हैं जिनका राजनीति से कोई सरोकार नहीं, हालांकि व्यवस्थाओं को जुटाने में क्षेत्रीय विधायक जीतू पटवारी के छोटे भाई भरत पटवारी मौके पर मौजूद थे हनुमान मंदिर की साफ सफाई उन्होंने भी श्रमदान किया, आज से यहां पर दर्शन करने आने वालों के लिए रेड कारपेट भी बिछाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *