विराट कोहली ने स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत के बाद यूं मनाया बर्थडे, जमकर लगा मुंह पर केक – देखे विडीओ

भारतीय कप्तान विराट कोहली  बीते 5 नवंबर को 33 साल के हो गए. उनकी टीम के जांबाजों ने स्कॉटलैंड  के खिलाफ 8 विकेट से जीत दिलाकर ‘किंग कोहली’ को शानदार बर्थडे गिफ्ट  दिया.इसके बाद ड्रेसिंग रूम में खूब जश्न मनाया गया. विराट के मुंह पर पूरी तरह केक लगा दिया. सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें विराट के मुंह पर केक लगा हुआ है. स्कॉटलैंड पर जीत से भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार हैं.

 

दुबई में सुपर-12 चरण के मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया. भारतीय गेंदबाजों ने पहले स्कॉटलैंड को 85 रन पर ऑलआउट कर दिया, जिसके बाद महज 39 गेंदों में मैच जीत लिया. जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली बेहद खुश नजर आए. कोहली ने कहा, ‘हम ऐसा प्रदर्शन करना चाहते थे. अब हमारी नजरें 7 नवंबर को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर हैं.’ भारतीय टीम का नेट रनरेट भी अब ग्रुप में सबसे ऊपर पहुंच गया है.

कोहली का शुक्रवार 5 नवंबर को 33वां जन्मदिन भी था. जब उनसे पूछा गया कि कि वैसे इसे कैसे मनाएंगे तो उन्होंने कहा कि अब इसका वक्त निकल गया लेकिन फिर कहा कि परिवार यहीं है. अनुष्का और वामिका यहां हैं तो यही सबसे बड़ा जश्न है. बाद में विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उनके साथी खिलाड़ियों ने जमकर मुंह पर केक लगाया.

कप्तान कोहली ने कहा, ‘मैं आज (स्कॉटलैंड के खिलाफ) के मैच के बारे में ज्यादा कहना नहीं चाहता. हम जानते थे कि हम क्या कर सकते हैं. इससे पता चलता है कि इन मैदानों पर टॉस कितना अहम साबित हो सकता है. पहले बल्लेबाजी करने और बाद में बल्लेबाजी करने में काफी अंतर होता है.’ भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम स्कॉटलैंड को 110-120 तक रोकना चाहती थी लेकिन अपनी योजनाओं पर और अच्छी तरह अमल किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *