T20 World Cup 2021 : …तो फिर बैग पैक करके घर जाएंगे – जानें रवींद्र जडेजा ने क्यों कहा ऐसा – देखे विडीओ

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में 37वां मैच भारत और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। दुबई में हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए स्कॉटलैंड पर एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की जीत के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद थोड़ा और मजूबत हो गई हैं। टीम इंडिया के यह मुकाबला जीतने में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। मैच के बाद एक पत्रकार ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर उनसे सवालल किया। जिसके बाद में रवींद्र जडेजा ने बेहद शानदार जवाब दिया।

 

दरअसल हुआ ये कि पत्रकारों से बात करने के क्रम में एक ने पूछा कि, यदि न्यूजीलैंड अफगानिस्तान को हरा दें तो फिर क्या होगा. इसपर जडेजा ने मजेदार जवाब दिया जिसने सभी के चहरे पर हंसी ला दिया. जडेजा ने फनी अंदाज में कहा, ‘तो फिर बैग पैक करके घर जाएंगे और क्या..’ जडेजा का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बता दें कि स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया. स्कॉटलैंड को 85 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया, जडेजा ने 3 विकेट लिए तो वहीं मोहम्मद शमी भी 3 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी विकेट चटकाने में सफल रहे.

भारत ने इसके बाद 39 गेंद पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 30 रन और केएल राहुल ने 50 रन की पारी खेली. दोनों बल्लेबाज आउट हुए लेकिन कोहली और सूर्यकुमार यादव ने 6.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी. अब भारतीय टीम का अगला मैच 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *