TMKOC फेम Dilip Joshi ‘जेठालाल’ ने दीपावली पर खरीदी लाखों की कार, कीमत जानकर उड़े फैंस के होश

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा  टीवी का वो शो है, जिसके हर किरदार का चर्चा होती है. दयाबेन से लेकर नट्टू काका और जेठालाल से लेकर चंपक लाल तक हर किरदार के बारे में बातें फैंस अक्सर अपने घरों में करते हैं. ‘जेठालाल  के किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं. इस किरदार को दिलीप जोशी  पिछले 12 सालों से निभा रहे हैं. दिलीप जोशी  ने इस दिवाली को बेहद यादगार और खास बना लिया. उन्होंने दिवाली के खास मौके पर एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया  पर वायरल हो रही है.

दीपावली के मौके पर दिलीप जोशी अका जेठालाल ने काले रंग की किआ सोनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी  कार खरीदी है। त्योहार के मौके पर दिलीप जोशी और उनके पूरे परिवार ने एक नए सदस्य का स्वागत किया है जिसकी कीमत लाखों में है। दिलीप जोशी ने जो लग्जरियस कार खरीदी है उसकी कीमत जानकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

कितनी है कार की कीमत:-दीपावली के शुभ पर्व पर दिलीप जोशी अपने घर में एक ब्रांड न्यू कार लाए हैं। सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी और उनके नई कार की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। दिलीप जोशी के फैंस उन्हें दीपावली की बधाई के साथ नई कार लाने की बधाई भी दे रहे हैं। लेकिन दिलीप जोशी के फैंस के होश तो तब उड़ गए जब उन्हें दिलीप जोशी द्वारा खरीदे गए नए लग्जरियस कार की कीमत पता चली। दिलीप जोशी ने जो कार खरीदी है उसकी कीमत लाखों में है। इस कार की कीमत करीब 12.29 लाख रुपए है।

क्या हैं कार के फीचर्स:-दिलीप जोशी ने जो नई लग्जरियस कार खरीदी है उसके फीचर्स कमाल के हैं। इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की पावर 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पैट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन है। इतना ही नहीं बल्कि इस कार के अंदर 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी और एक टॉर्क कनवर्टर है। इस कार का मॉडल बहुत जबरदस्त है और बॉडी भी बहुत मजबूत है। इस‌ कार का लुक देखकर फैंस भी दीवाने हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *